Hyderabad Trainee IPS: महिला IPS का शादी के बाद भी अफेयर, जबरन kiss करती थी, ट्रेनी IPS के कथित सुसाइड नोट से बढ़ा विवाद, सनसनीखेज खुलासा

Hyderabad Trainee IPS: हैदराबाद। हैदराबाद में ट्रेनी आईपीएस अधिकारी उदय कृष्णा रेड्डी द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास किए जाने का मामला अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। अस्पताल में भर्ती होने से पहले लिखा गया उनका कथित दो पन्नों का सुसाइड नोट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस नोट में उन्होंने महिला ट्रेनी आईपीएस अधिकारी द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया है कि दोनों के बीच आपसी सहमति से प्रेम संबंध था।

Hyderabad Trainee IPS: सूत्रों के अनुसार, रविवार शाम उदय कृष्णा रेड्डी अपने एक मित्र के घर गए थे, जहां उन्होंने कथित रूप से जहरीला पदार्थ पी लिया। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर यह पुष्टि नहीं की है कि मामला आत्महत्या के प्रयास का है या किसी अन्य कारण से उनकी तबीयत बिगड़ी।

Hyderabad Trainee IPS: इस घटना से कुछ दिन पहले एक महिला ट्रेनी आईपीएस अधिकारी ने रेड्डी के खिलाफ हैदराबाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन पर पीछा करने, मारपीट करने, आपराधिक धमकी देने, बिना सहमति निजी वीडियो रिकॉर्ड करने, ब्लैकमेल करने, आपत्तिजनक संदेश भेजने और सार्वजनिक रूप से अपमानित करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। महिला अधिकारी ने यह भी आरोप लगाया कि एक घटना के दौरान रेड्डी ने उनके बाल खींचे, गला दबाने की कोशिश की, चाकू दिखाकर धमकाया और अभद्र व्यवहार किया।

Hyderabad Trainee IPS: इन आरोपों के आधार पर हैदराबाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hyderabad Trainee IPS: वहीं, कथित सुसाइड नोट में उदय कृष्णा रेड्डी ने दावा किया है कि जून 2025 से दोनों के बीच सहमति से संबंध थे और महिला की शादी के बाद भी उनका शारीरिक और भावनात्मक रिश्ता जारी रहा। उन्होंने लिखा कि महिला कई बार स्वयं उनके कमरे में आती थी और चैट के माध्यम से दरवाजा खोलने के लिए कहती थी। रेड्डी का दावा है कि उन्होंने इन घटनाओं के सबूत अपने मोबाइल फोन में सुरक्षित रखे हैं।

आइपीएस ट्रेनी ने किया आत्महत्या का प्रयास- India TV Hindi

 

नोट में उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 9 जुलाई को महिला स्वयं उनके कमरे में आई और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। उनके अनुसार, महिला ने बिना उनकी सहमति के उन्हें गले लगाया और किस किया। रेड्डी ने दावा किया कि इसी कारण उन्होंने घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे महिला के पति को भेज दिया, क्योंकि वह पहले भी महिला को अपने कमरे में नहीं आने की चेतावनी दे चुके थे।

Hyderabad Trainee IPS: रेड्डी ने अपने नोट में यह भी कहा कि बाद में महिला ने घटनाओं को अलग तरीके से पेश करते हुए उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला ने अपने दोस्तों के उकसावे में आकर एफआईआर दर्ज कराई। साथ ही उन्होंने महिला, उसके पति और दो अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।

Hyderabad Trainee IPS: फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के दावों और उपलब्ध सबूतों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर, उदय कृष्णा रेड्डी अस्पताल में चिकित्सकीय निगरानी में हैं। सूत्रों के अनुसार, सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचकर उनकी स्थिति की जानकारी ले चुके हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories