Bhopal News: राजधानी की सड़कों पर पहली बार उतरीं इलेक्ट्रिक बसें, शुरू हुआ ट्रायल रन; जानिए ई-बसों की 10 बड़ी खूबियां

Bhopal News: भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। शहर की सड़कों पर पहली बार इलेक्ट्रिक बसों (E-Bus) का ट्रायल रन शुरू हो गया है। अगले पांच दिनों तक अलग-अलग रूटों पर इन बसों का परीक्षण किया जाएगा, जिसके बाद नियमित संचालन शुरू करने की तैयारी है।पहले दिन का ट्रायल सफल रहा। बसों ने 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शहर के सामान्य और घाटी वाले मार्गों पर बिना किसी तकनीकी परेशानी के सफर पूरा किया।

भोपाल के साथ इन शहरों तक मिलेगी ई-बस सेवा

नगर निगम के अनुसार इलेक्ट्रिक बसों का संचालन केवल भोपाल शहर तक सीमित नहीं रहेगा। भविष्य में ये बसें फंदा, औबेदुल्लागंज, सीहोर, मंडीदीप, भोजपुर और बिलखिरिया जैसे आसपास के क्षेत्रों तक भी चलाई जाएंगी।महापौर मालती राय और नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने बसों का निरीक्षण कर इसकी सुविधाओं और संचालन व्यवस्था का जायजा लिया।

Railway News: भोपाल-लखनऊ के बीच जल्द दौड़ेगी स्लीपर वंदे भारत, 12 घंटे का सफर अब सिर्फ 8 घंटे में

ई-बसों की 10 बड़ी खूबियां

Bhopal News: भोपाल की नई इलेक्ट्रिक बसें आधुनिक तकनीक और यात्री सुविधाओं से लैस हैं—

  • पूरी तरह एयर कंडीशंड (AC) बसें।
  • प्रत्येक बस में 6 हाई-रिजॉल्यूशन CCTV कैमरे।
  • बैरागढ़ डिपो से होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग।
  • यात्रियों के लिए दो हाइड्रोलिक ऑटोमैटिक दरवाजे।
  • एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 180 किलोमीटर तक चलेगी।
  • सुरक्षित संचालन के लिए स्पीड गवर्नर लगाया गया है।
  • ड्राइवर सहित 25 सीटों की क्षमता।
  • दिव्यांग यात्रियों के लिए व्हीलचेयर स्पेस।
  • खड़े होकर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए पर्याप्त जगह।
  • प्रदूषण रहित और कम शोर वाली अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक तकनीक।

दो शिफ्ट में हो रहा ट्रायल

बसों का परीक्षण फिलहाल दो चरणों में किया जा रहा है—

  • पहली शिफ्ट: सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
  • दूसरी शिफ्ट: दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक

ट्रायल के दौरान बसों को बैरागढ़ डिपो, पुराने भोपाल, बोर्ड ऑफिस, रेलवे स्टेशन (प्लेटफॉर्म-1), कोलार और बैरागढ़-चीचली रूट पर चलाया जा रहा है। इससे यातायात, चार्जिंग क्षमता और सड़क की स्थिति का आकलन किया जा रहा है।

भोपाल में होगा 41 इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा

Bhopal News: नगर निगम के एमआईसी सदस्य मनोज राठौर के अनुसार, अब तक 21 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल पहुंच चुकी हैं। अगले 10 से 12 दिनों में 20 और बसें आने की संभावना है। इसके बाद राजधानी में कुल 41 इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा तैयार हो जाएगा।.

MP News: मध्य प्रदेश के 13 नगर निगमों में 108 एल्डरमैन नियुक्त, जानिए क्या होंगे अधिकार और किन शहरों को मिला प्रतिनिधित्व

चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार

Bhopal News: बसों के संचालन के लिए बैरागढ़ डिपो में 11 आधुनिक चार्जिंग पॉइंट स्थापित किए जा चुके हैं। इससे नियमित सेवा शुरू होने के बाद बसों की चार्जिंग और संचालन में किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।

ग्रीन ट्रांसपोर्ट की दिशा में बड़ा कदम

Bhopal News: इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत से भोपाल में सार्वजनिक परिवहन अधिक पर्यावरण अनुकूल, किफायती और आधुनिक बनने की उम्मीद है। इससे प्रदूषण कम होगा, यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और शहर में ग्रीन मोबिलिटी को भी बढ़ावा मिलेगा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Administrative Reshuffle: राज्य सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; EOW और ACB में 10 वरिष्ठ पुलिस अफसरों की नई तैनाती

Administrative Reshuffle: रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (General...

Surajpur Monsoon Mishap: विश्रामपुर में FCI गोदाम की दीवार ढही; 7 मकान क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बची कई जानें

Surajpur Monsoon Mishap: विश्रामपुर, सूरजपुर। मध्य भारत और छत्तीसगढ़ के...

Related Articles

Popular Categories