CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में अगले एक सप्ताह तक बारिश के आसार, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Anuj Nirala

CG Weather Today: रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि दिनभर आसमान में घने बादल छाए रहे। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे के दौरान उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियां अधिक प्रभावी रह सकती हैं।

प्रदेश में मानसून का असर बना हुआ

पिछले सप्ताह शुरू हुए भारी बारिश के दूसरे दौर का असर अब धीरे-धीरे कम होने लगा है। हालांकि प्रदेश के कई इलाकों में अब भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल अत्यधिक भारी बारिश की संभावना सीमित क्षेत्रों तक रहेगी, लेकिन सामान्य मानसूनी गतिविधियां बनी रहेंगी।

Chhattisgarh Joins the Movement: रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में हस्ताक्षर अभियान तेज; जन-जागरूकता के लिए सड़कों पर उतरे लोग

रायपुर का मौसम कैसा रहेगा?

CG Weather Today: राजधानी रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिनभर उमस के बीच बीच-बीच में बारिश राहत दे सकती है।

कुछ दिनों तक हल्की बारिश, फिर बनेगा नया सिस्टम

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। भारी वर्षा की घटनाएं एक-दो स्थानों तक सीमित रहेंगी। इसके बाद बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। यदि यह सिस्टम उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ता है तो प्रदेश में एक बार फिर अच्छी और व्यापक बारिश देखने को मिल सकती है।

इन इलाकों में हुई सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रतापपुर में 11 सेंटीमीटर, लवन और बलौदाबाजार में 7-7 सेंटीमीटर, मनोरा में 6 सेंटीमीटर, जबकि दर्गी, ओडगी, पलारी और माना में 5 सेंटीमीटर तक वर्षा दर्ज की गई।

इन जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

CG Weather Today: मौसम विभाग ने गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, बेमेतरा और मुंगेली जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। इन क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

Major Accident in BSP: भिलाई इस्पात संयंत्र में बड़ा हादसा; संविदा श्रमिक के सिर पर गिरी स्टील प्लेट, सुरक्षा हेलमेट भी टूटा

इन जिलों के लिए येलो अलर्ट

CG Weather Today: मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने तथा मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *