Khandwa Protest: खंडवा में किसानों का हल्ला बोल ई-टोकन व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने वाटर कैनन से रोका; CM मोहन और शिवराज के पुतले फूंके

Khandwa Protest: खंडवा। मध्य प्रदेश में किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। खंडवा के केवलाराम चौक पर किसान कांग्रेस ने मूंग खरीदी, खाद की कमी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। कुछ देर तक प्रदर्शन स्थल पर तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

प्रदर्शन के दौरान किसान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुतले फूंककर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण किसान अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं पा रहे हैं और सरकारी खरीदी व्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्थित हो चुकी है।

ई-टोकन व्यवस्था को बताया किसान विरोधी

Khandwa Protest: कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार द्वारा लागू की गई ई-टोकन प्रणाली किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। बड़ी संख्या में किसान समय पर टोकन नहीं मिलने के कारण अपनी मूंग की फसल सरकारी खरीदी केंद्रों पर नहीं बेच पा रहे हैं। किसानों को कई दिनों तक चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं मिल रहा। कांग्रेस ने मांग की कि सरकार तत्काल ई-टोकन व्यवस्था समाप्त कर सभी किसानों की उपज की बिना किसी भेदभाव के खरीदी सुनिश्चित करे।

Indore Drugs: इंदौर में ड्रग्स सिंडिकेट पर क्राइम ब्रांच का बड़ा प्रहार बी-फार्मा छात्र निकला MD ड्रग्स तस्करी का मास्टरमाइंड, पांचवें फरार आरोपी की गिरफ्तारी से खुलेंगी पूरे नेटवर्क की परतें

मूंग खरीदी में अव्यवस्था का आरोप

किसान कांग्रेस नेता सोनू गुर्जर ने कहा कि प्रदेश में गेहूं खरीदी के दौरान जिस तरह अव्यवस्था देखने को मिली थी, वही हाल अब मूंग खरीदी में भी दिखाई दे रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक एकड़ भूमि में जहां 7 से 8 क्विंटल तक मूंग का उत्पादन होता है, वहीं सरकार मात्र 1 क्विंटल 20 किलो प्रति एकड़ खरीदी कर रही है। ऐसे में किसान अपनी बाकी उपज लेकर कहां जाए, इसका जवाब सरकार के पास नहीं है।उन्होंने सरकार पर किसानों के साथ भेदभाव और तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश का किसान आज सबसे अधिक परेशान है।

खाद संकट पर सरकार को घेरा

Khandwa Protest: प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश में डीएपी खाद की कमी का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना था कि किसान एक बोरी खाद लेने के लिए कई-कई बार सोसायटियों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। हर बार सर्वर डाउन, ई-टोकन और स्टॉक खत्म होने का हवाला देकर किसानों को लौटाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पोटाश खाद की कीमतों में भी हाल के महीनों में बढ़ोतरी हुई है, जिससे किसानों की लागत लगातार बढ़ रही है।

सरकार को दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

Khandwa Protest: किसान कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं कराई गई और सरकारी खरीदी व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। नेताओं ने कहा कि किसान सामूहिक रूप से दादाजी मंदिर से घुटनों के बल चलकर कलेक्टर कार्यालय तक मार्च करेंगे और सरकार के खिलाफ व्यापक जनआंदोलन छेड़ेंगे।

Unique Protest In Jabalpur: ‘नोटों की हथकड़ी’ लेकर लोकायुक्त दफ्तर पहुंचे मध्यभारत मोर्चा के कार्यकर्ता; सरकार की नीति पर उठाए सवाल

फिलहाल पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शन समाप्त हो गया, लेकिन किसानों के मुद्दों को लेकर प्रदेश में सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि यदि सरकार ने किसानों की मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया तो प्रदेशभर में आंदोलन का दायरा और बड़ा किया जाएगा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories