Dharsiwa News: धरसीवां की ग्राम पंचायतों का निरीक्षण, जिला पंचायत CEO कुमार विश्वरंजन ने स्कूलों में लापरवाही पर लगाई फटकार

Sanjay Sahu
Dharsiwa News

Dharsiwa News: मोहम्मद याकुब/धरसीवां। जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) कुमार विश्वरंजन ने धरसीवां जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत नीलजा, पवनी और पथरी का निरीक्षण कर विभिन्न विकास कार्यों और शासकीय योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्कूलों में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक लापरवाही पर संबंधित प्रधान पाठक और प्राचार्य को कड़ी चेतावनी दी।

Dharsiwa News: निरीक्षण के दौरान सीईओ ने ग्राम पंचायत नीलजा स्थित रीपा (RIPA) सेंटर का दौरा किया। यहां उन्होंने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा करते हुए स्थानीय उत्पादों की गुणवत्ता सुधारने, प्रभावी ब्रांडिंग करने और बेहतर मार्केटिंग के जरिए नए बाजार तलाशने पर जोर दिया, ताकि समूहों की आय में वृद्धि हो सके।

Dharsiwa News: इसके बाद उन्होंने वीबीजी राम जी योजना के तहत संचालित जल संरक्षण कार्यों का निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता तथा प्रगति की समीक्षा की। वहीं ग्राम पंचायत पवनी में इसी योजना के अंतर्गत चल रहे वृक्षारोपण कार्यों का अवलोकन करते हुए पौधों के संरक्षण और नियमित देखरेख सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Dharsiwa News: ग्राम पंचायत नीलजा और पथरी के शासकीय विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर सीईओ ने संबंधित प्रधान पाठक एवं प्राचार्य के प्रति नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासकीय दायित्वों के निर्वहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Dharsiwa News: निरीक्षण के अंत में कुमार विश्वरंजन ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंच सके।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *