Indore Student Safety: इंदौर में छात्राओं की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं छात्राएं, छेड़छाड़, पीछा करने और अश्लील हरकतों की शिकायत

Indore Student Safety: इंदौर। शहर में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता सामने आई है। बड़ी संख्या में छात्राएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं और प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कॉलेज आने-जाने के दौरान होने वाली छेड़छाड़, पीछा करने और अभद्र व्यवहार की शिकायत की। छात्राओं ने आरोप लगाया कि शिक्षा संस्थानों के आसपास असामाजिक तत्वों की गतिविधियों के कारण वे खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करतीं और रोजाना डर के साए में कॉलेज जाने को मजबूर हैं।

10 हजार से अधिक छात्राएं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

ज्ञापन में छात्राओं ने बताया कि कलेक्टर कार्यालय के आसपास स्थित विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों में करीब 10 हजार छात्राएं अध्ययन करती हैं। छुट्टी के समय कॉलेजों के बाहर मनचलों का जमावड़ा लग जाता है। छात्राओं का आरोप है कि बाइक सवार युवक उनका पीछा करते हैं, फब्तियां कसते हैं और अभद्र टिप्पणियां करते हैं, जिससे उन्हें मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है।

READ MORE: Rewa Fire: रीवा में आधी रात किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख शॉर्ट सर्किट की आशंका, दमकल ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

दुपट्टा खींचने और अश्लील हरकतों के लगाए आरोप

Indore Student Safety: छात्राओं ने आरोप लगाया कि कई बार मनचले उनका दुपट्टा खींचने जैसी हरकतें करते हैं। कुछ युवकों पर सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील व्यवहार करने और अभद्र इशारे करने के भी आरोप लगाए गए हैं। छात्राओं का कहना है कि ऐसी घटनाओं के कारण वे हर दिन असुरक्षा और भय के माहौल में कॉलेज आने-जाने को मजबूर हैं।

पहले भी मनचलों का किया था विरोध

छात्राओं ने बताया कि यह समस्या नई नहीं है। उनका कहना है कि पहले भी छेड़छाड़ करने वाले एक युवक का छात्राओं ने विरोध करते हुए उसे पकड़ लिया था और उसकी पिटाई की थी। इसके बावजूद इलाके में मनचलों की गतिविधियों पर प्रभावी रोक नहीं लग सकी है।

परिवार को बताने से भी डरती हैं छात्राएं

Indore Student Safety: छात्राओं ने ज्ञापन में यह भी कहा कि वे कई बार अपने परिवार को पूरी स्थिति नहीं बता पातीं। उनका कहना है कि यदि परिजनों को रोजाना होने वाली छेड़छाड़ और असुरक्षा की जानकारी मिल गई, तो कई परिवार बेटियों की पढ़ाई बंद कर सकते हैं। ऐसे में वे अपनी शिक्षा और भविष्य को बचाने के लिए चुप रहने को मजबूर हो जाती हैं।

READ MORE: Indore Blackmail Case: इंदौर में शराब कारोबारी और RTI एक्टिविस्ट के विवाद ने पकड़ा तूल ब्लैकमेलिंग की शिकायत करने वाले पर ही FIR, 10 लाख की रंगदारी के आरोपों से गर्माया मामला

प्रशासन से की ये प्रमुख मांगें

छात्राओं ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि—

  • स्कूल, कॉलेज और छात्रावासों के आसपास स्थायी पुलिस बल की तैनाती की जाए।
  • संवेदनशील क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।
  • मनचलों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ तत्काल एवं सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
  • छात्राओं की सुरक्षा के लिए नियमित पुलिस गश्त और विशेष हेल्प डेस्क की व्यवस्था की जाए।
  • कॉलेजों के आसपास एंटी-ईव टीजिंग अभियान लगातार चलाया जाए।

अब प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती

Indore Student Safety: छात्राओं द्वारा सीधे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताने के बाद अब प्रशासन और पुलिस की जिम्मेदारी बढ़ गई है। देखना होगा कि शिकायतों के बाद सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं, ताकि छात्राएं बिना किसी डर और भय के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories