Bilaspur News: डीजल चोरी के आरोपियों को छोड़ना पड़ा भारी, ASI उमेश उपाध्याय सस्पेंड

Sanjay Sahu
Bilaspur News

Bilaspur News: बिलासपुर। डीजल चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद कथित रूप से छोड़ने के मामले में बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। कोनी थाना में पदस्थ एएसआई उमेश उपाध्याय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में निलंबन आदेश भी जारी कर दिया गया है।

Bilaspur News: जानकारी के अनुसार, कोनी थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक और ट्रेलर जैसे भारी वाहनों से डीजल चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के पांच आरोपियों को दबिश देकर गिरफ्तार किया था।

Bilaspur News: आरोप है कि गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों में से बैसाखू, राजेश और राजू नाम के तीन आरोपियों को बाद में थाने से छोड़ दिया गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Bilaspur News: वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने मामले का संज्ञान लिया और प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर एएसआई उमेश उपाध्याय को निलंबित कर दिया। मामले की आगे जांच की जा रही है।

 

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *