Surguja News : नौकर और ड्राइवर ही निकले चोर, खुद को बंधक बनाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश

Surguja News : सरगुजा। अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में घर से 5 लाख रुपये की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस वारदात का मास्टरमाइंड घर का नौकर और ड्राइवर ही निकले। दोनों ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर चोरी की और बाद में खुद को पीड़ित दिखाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। पुलिस ने एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Surguja News : पुलिस के अनुसार, सुभाष अग्रवाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 12 जुलाई को वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ बाहर गए थे। घर की देखभाल की जिम्मेदारी उन्होंने अपने नौकर ईश्वर यादव और ड्राइवर को सौंपी थी। इसी दौरान दोनों ने पहले से बनाई गई योजना के तहत अपने दो साथियों को बुलाया और घर में रखे 5 लाख रुपये चोरी कर लिए।

Surguja News : खुद को बंधक बनाकर रची कहानी

Surguja News : चोरी के बाद आरोपियों ने शक से बचने के लिए नई साजिश रची। मुख्य आरोपी ईश्वर यादव ने अपने हाथ-पैर बंधवाए और शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। उसने बताया कि कुछ नकाबपोश बदमाश घर में घुसे, उसके साथ मारपीट की, हाथ-पैर बांध दिए और अलमारी से नकदी लेकर फरार हो गए।

Surguja News : पूछताछ में खुली पोल

Surguja News : पड़ोसियों ने घटना की जानकारी सुभाष अग्रवाल को दी। सूचना मिलते ही वह अंबिकापुर पहुंचे और गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर नौकर, ड्राइवर और अन्य संदिग्धों से पूछताछ शुरू की।

Surguja News : पूछताछ के दौरान नौकर और ड्राइवर के बयान बार-बार बदलते रहे, जिससे पुलिस को उन पर शक हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने चोरी की पूरी वारदात कबूल कर ली।

Surguja News : झाड़ियों से बरामद हुई नकदी

Surguja News : आरोपियों ने पुलिस को बताया कि चोरी की रकम पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे झाड़ियों में एक झोले में छिपाकर रखी गई है। पुलिस ने वहां से पूरी नकदी बरामद कर ली। मामले में एक नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Bilaspur News: डीजल चोरी के आरोपियों को छोड़ना पड़ा भारी, ASI उमेश उपाध्याय सस्पेंड

Bilaspur News: बिलासपुर। डीजल चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार...

Related Articles

Popular Categories