Jal Jeevan Mission : विधानसभा में जल जीवन मिशन पर उठे सवाल, विधायक बोले- नल लगे, लेकिन पानी नहीं; डिप्टी सीएम ने जांच का दिया भरोसा

Sanjay Sahu
Jal Jeevan Mission :

Jal Jeevan Mission : रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन जल जीवन मिशन (JJM) को लेकर सदन में सरकार से सवाल पूछे गए। भाजपा विधायक भईयालाल राजवाड़े ने कोरिया जिले में पाइपलाइन और पानी टंकी निर्माण कार्यों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कई गांवों में काम पूरा दिखाया गया है, लेकिन लोगों के घरों तक अब भी पानी नहीं पहुंच रहा है।

Jal Jeevan Mission : जवाब में उपमुख्यमंत्री और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव ने बताया कि कोरिया जिले में जल जीवन मिशन के तहत 928 पानी की टंकियों का निर्माण स्वीकृत हुआ है। इनमें से 751 टंकियां बनकर तैयार हो चुकी हैं, जबकि 177 का निर्माण कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं का काम पूरा हो गया है, वहां चरणबद्ध तरीके से पानी की आपूर्ति शुरू की जा रही है।

Jal Jeevan Mission : सरकार के जवाब पर असंतोष जताते हुए विधायक भईयालाल राजवाड़े ने कहा कि कई गांवों में नल और टोटियां तो लगा दी गई हैं, लेकिन उनमें पानी नहीं आ रहा है। उन्होंने सरकार से योजनाओं की जमीनी स्थिति की जांच कराने की मांग की।

Jal Jeevan Mission : इस पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सदन को आश्वस्त किया कि जहां भी ऐसी शिकायतें मिलेंगी, उनकी जांच कराई जाएगी। यदि कहीं पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है, तो आवश्यक कार्रवाई कर समस्या का समाधान किया जाएगा।

Jal Jeevan Mission : जल जीवन मिशन को लेकर हुई इस चर्चा में सरकार ने योजनाओं की प्रगति का विवरण रखा, जबकि विधायक ने जमीनी स्तर पर उनके क्रियान्वयन और लोगों तक पानी नहीं पहुंचने का मुद्दा उठाया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *