निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराकर सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। बुधवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस हाई स्कोरिंग मैच में आखिरी गेंद तक सस्पेंस बना रहा।
गुजरात ने खड़ा किया बड़ा स्कोर
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 210 रन का मजबूत स्कोर बनाया।
टीम की ओर से कप्तान शुभमन गिल ने 45 गेंदों में 70 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, जोस बटलर ने 27 गेंदों में 52 और वॉशिंगटन सुंदर ने 32 गेंदों में 55 रन बनाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।
दिल्ली की मजबूत शुरुआत, लेकिन अंत में चूकी
211 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी रही। केएल राहुल और पाथुम निसांका ने पहले विकेट के लिए 76 रन जोड़े।केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 92 रन बनाए, लेकिन उनके आउट होते ही मैच का रुख बदल गया। आखिरी 18 गेंदों में दिल्ली को 45 रन चाहिए थे।
Read more : IPL 2026 : आज KKR vs LSG मुकाबला, ईडन गार्डन्स में हाई-स्कोरिंग मैच में बारिश बन सकती है विलेन
आखिरी ओवर में रोमांच चरम पर
डेविड मिलर ने 20 गेंदों में 41 रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया, लेकिन गुजरात के गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा। दिल्ली की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 209 रन ही बना सकी और महज 1 रन से मुकाबला हार गई।
राशिद खान बने मैच के हीरो
गुजरात की जीत में राशिद खान की अहम भूमिका रही। उन्होंने 3 विकेट लेकर दिल्ली की बल्लेबाजी पर लगाम लगाई।
दिल्ली की ओर से मुकेश कुमार ने 2 विकेट लिए, जबकि कुलदीप यादव और लुंगी एनगिडी को 1-1 सफलता मिली।
पॉइंट्स टेबल पर असर
इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस ने पॉइंट्स टेबल में छलांग लगाते हुए छठा स्थान हासिल कर लिया है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स को सीजन की पहली हार के बाद चौथे स्थान पर रहना पड़ा।









