Korba News: तेज रफ्तार ट्रेलर ने मवेशियों के झुंड को कुचला, 6 की मौत, ग्रामीणों ने पीछा कर चालक को दबोचा

Korba News: कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र के कुदुरमाल भाटापारा स्थित धनराज पेट्रोल पंप के पास गुरुवार सुबह तेज रफ्तार ट्रेलर ने मवेशियों के झुंड को कुचल दिया। इस हादसे में छह मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक ट्रेलर लेकर मौके से भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

Korba News: जानकारी के अनुसार, ट्रेलर कुदुरमाल की ओर जा रहा था। धनराज पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े और सड़क पार कर रहे मवेशी अचानक उसकी चपेट में आ गए। तेज रफ्तार वाहन झुंड के बीच से गुजर गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और चालक का पीछा कर उसे पकड़ लिया।

Korba News: सूचना मिलते ही उरगा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया। घायल मवेशियों का उपचार कराया जा रहा है। हादसे के बाद कुछ समय तक सड़क पर लोगों की भीड़ लगी रही और यातायात भी प्रभावित हुआ।

Korba News: स्थानीय ग्रामीणों ने भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इस मार्ग पर ट्रेलर और डंपर अक्सर तेज गति से चलते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उनका कहना है कि सड़क पर मवेशियों का अक्सर जमावड़ा रहता है, इसके बावजूद वाहन चालक रफ्तार कम नहीं करते।

Korba News: ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनाने, चेतावनी संकेतक लगाने और नियमित यातायात निगरानी की मांग की है। उरगा पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG News: सरेंडर के बाद गिरफ्तारी, अब 17 जुलाई तक EOW की कस्टडी में रहेंगे रामगोपाल

Ramgopal Agrawal Arrest: रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तारी ने छत्तीसगढ़ के...

Related Articles

Popular Categories