Thursday, August 20, 2026
Home Madhya Pradesh MP News: बैतूल से आलीराजपुर तक मिला ग्रेफाइट का विशाल भंडार, मध्यप्रदेश...

MP News: बैतूल से आलीराजपुर तक मिला ग्रेफाइट का विशाल भंडार, मध्यप्रदेश बनेगा ‘क्रिटिकल मिनरल हब’; CM डॉ. मोहन यादव बोले- EV, रक्षा और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर को मिलेगी नई ताकत

MP News: भोपाल। मध्यप्रदेश अब देश के खनिज मानचित्र पर नई पहचान बनाने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। बैतूल से लेकर आलीराजपुर तक फैले क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाले ग्रेफाइट के विशाल भंडार मिलने से प्रदेश को देश के उभरते ‘क्रिटिकल मिनरल हब’ के रूप में देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल राज्य के औद्योगिक विकास को नई गति देगी, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को भी मजबूती प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक खनन नीतियों, निवेश-अनुकूल वातावरण और प्रचुर खनिज संपदा के कारण मध्यप्रदेश देश की औद्योगिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार है। ग्रेफाइट के बड़े भंडार मिलने से राज्य की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी और भविष्य के उद्योगों के लिए मजबूत आधार तैयार होगा।

MP News: इंस्टाग्राम पर तंत्र-मंत्र के नाम पर करोड़ों का काला कारोबार! वन्यजीवों के अवशेष बेचने का खुलासा, 6 महीने में 4 करोड़ के ट्रांजैक्शन

बैतूल-आलीराजपुर मिनरल बेल्ट बना आकर्षण का केंद्र

MP News: सरकार के अनुसार बैतूल से आलीराजपुर तक फैले खनिज क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाला ग्रेफाइट मिला है। इस ग्रेफाइट में हाई फिक्स्ड कार्बन और उत्कृष्ट फ्लेकी संरचना (Flake Graphite) पाई गई है, जिसे औद्योगिक उपयोग के लिए बेहद मूल्यवान माना जाता है।

विशेषज्ञों के अनुसार इस गुणवत्ता का ग्रेफाइट इलेक्ट्रिक वाहन (EV) बैटरियों, ऊर्जा भंडारण प्रणाली, इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण, रक्षा उत्पादन और कई हाई-टेक उद्योगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण कच्चा माल है।

EV बैटरी और ग्रीन एनर्जी सेक्टर को मिलेगा बड़ा लाभ

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ग्रेफाइट के इन भंडारों से भारत को इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग, बैटरी निर्माण और स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। आने वाले वर्षों में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और ऊर्जा भंडारण की बढ़ती मांग को देखते हुए यह खोज रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी।उन्होंने कहा कि प्रदेश में उपलब्ध यह खनिज देश की हरित अर्थव्यवस्था (Green Economy) को गति देने के साथ-साथ ऊर्जा सुरक्षा को भी मजबूत करेगा।

रक्षा और इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योगों को भी मिलेगा फायदा

MP News: ग्रेफाइट का उपयोग केवल बैटरी निर्माण तक सीमित नहीं है। इसका इस्तेमाल रक्षा उपकरणों, इलेक्ट्रोड निर्माण, उन्नत इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों और कई उच्च तकनीकी औद्योगिक प्रक्रियाओं में भी किया जाता है। ऐसे में मध्यप्रदेश में मिले इस विशाल भंडार से देश के रक्षा उत्पादन और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को भी नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

MP News: किसानों से सीधे संवाद करेंगे मुख्यमंत्री, पूरे प्रदेश में होंगे विशेष कार्यक्रम; 2026 ‘कृषक कल्याण वर्ष’ पर मिशन मोड में काम के निर्देश

निवेश और रोजगार के नए अवसर

MP News: राज्य सरकार का मानना है कि ग्रेफाइट के बड़े भंडार मिलने से खनन, प्रसंस्करण (Processing) और खनिज आधारित उद्योगों में बड़े निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश प्राकृतिक संसाधनों का वैज्ञानिक और पर्यावरण-अनुकूल उपयोग करते हुए औद्योगिक विकास की नई इबारत लिख रहा है। आने वाले समय में प्रदेश न केवल देश का प्रमुख खनिज उत्पादक राज्य बनेगा, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा और आधुनिक तकनीक आधारित उद्योगों का भी महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभरेगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here