Indore Cyber Crime: इंदौर। मध्य प्रदेश की इंदौर साइबर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ 62 लाख रुपये की साइबर ठगी को नाकाम कर दिया। ठगों ने ईमेल स्पूफिंग (Email Spoofing) के जरिए एशियन गेम्स 2026 की तैयारी कर रही एक अंतरराष्ट्रीय घुड़सवार को निशाना बनाया था। समय रहते शिकायत मिलने पर साइबर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरी राशि सुरक्षित वापस दिला दी।
एशियन गेम्स के लिए खरीदा जा रहा था घोड़ा
Indore Cyber Crime: जानकारी के अनुसार, यह मामला अंतरराष्ट्रीय घुड़सवार और पोलो खिलाड़ी सुदीप्ति हजेला से जुड़ा है। वह एशियन गेम्स 2026 की तैयारी के लिए एक विदेशी कंपनी से घोड़ा खरीद रही थीं।इसी दौरान साइबर ठगों ने विदेशी कंपनी के नाम से फर्जी ईमेल भेजकर बैंक खाते में बदलाव की सूचना दी। ईमेल को वास्तविक मानते हुए सुदीप्ति हजेला ने 1 करोड़ 62 लाख रुपये बताए गए बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए।
ईमेल स्पूफिंग से दिया वारदात को अंजाम
Indore Cyber Crime: जांच में सामने आया कि ठगों ने ईमेल स्पूफिंग तकनीक का इस्तेमाल कर कंपनी की आधिकारिक ईमेल आईडी जैसी दिखने वाली फर्जी ईमेल तैयार की थी। इसी के माध्यम से भुगतान की राशि जेपी मॉर्गन बैंक के एक खाते में ट्रांसफर कराई गई।धोखाधड़ी का संदेह होने पर पीड़िता ने तुरंत राज्य साइबर सेल, इंदौर में शिकायत दर्ज कराई।
साइबर पुलिस ने बचाई पूरी रकम
Indore Cyber Crime: शिकायत मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में साइबर टीम ने तत्काल तकनीकी जांच शुरू की और संबंधित बैंक खाते पर होल्ड लगवाकर रकम की निकासी रुकवा दी।इसके बाद बैंक के साथ समन्वय और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पूरे 1.62 करोड़ रुपये सुरक्षित रूप से शिकायतकर्ता के एचडीएफसी बैंक खाते में वापस कराए गए।
साइबर पुलिस की अपील
Indore Cyber Crime: साइबर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि—
- बैंक खाते में बदलाव संबंधी किसी भी ईमेल पर भरोसा करने से पहले संबंधित कंपनी से आधिकारिक माध्यम से पुष्टि अवश्य करें।
- बड़ी रकम ट्रांसफर करने से पहले बैंक विवरण दोबारा सत्यापित करें।
- किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं सुदीप्ति हजेला
Indore Cyber Crime: सुदीप्ति हजेला अंतरराष्ट्रीय स्तर की घुड़सवार और पोलो खिलाड़ी हैं। उन्हें उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा बाल पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।







