Wednesday, August 19, 2026
Home Madhya Pradesh Rewa News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने देवर पर...

Rewa News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने देवर पर रेप के बाद हत्या का लगाया आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Rewa News: रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत लालगांव चौकी के फूल देवास गांव में 40 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने उसके देवर पर दुष्कर्म के बाद हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं, परिजनों को पहले यह सूचना दी गई थी कि महिला की मौत सांप के काटने से हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

घर निर्माण के लिए गांव आई थी महिला

Rewa News: जानकारी के अनुसार, सविता पटेल (40) अपने पति विमलेश पटेल और बच्चों के साथ गुजरात के सूरत में रहती थीं, जहां उनके पति काम करते हैं। गांव में बन रहे मकान की छत डलवाने के लिए वह कुछ दिन पहले अपने पैतृक गांव आई थीं। उस समय ससुराल में उनके ससुर और देवर मौजूद थे।

Rewa Factory Risk: रीवा में रिहायशी इलाके के बीच चल रही लाई फैक्ट्री बनी खतरा, रहवासियों ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

देवर ने दी सांप काटने की सूचना

Rewa News: बताया जा रहा है कि शुक्रवार को महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसका देवर रमाकांत पटेल उसे अस्पताल लेकर पहुंचा और परिजनों को सूचना दी कि महिला को सांप ने काट लिया है, जिससे उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Rewa News: सूचना मिलने पर जब मृतका के मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि महिला के देवर ने उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की और मामले को सांप के काटने से हुई मौत बताकर छिपाने की कोशिश की। परिजनों ने अस्पताल परिसर में आरोपी देवर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच

Rewa News: पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। फिलहाल मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जांच पूरी होने से पहले किसी भी निष्कर्ष पर न पहुंचें।

Rewa Minor Girl Missing Case: रीवा में नाबालिग छात्रा के कथित अपहरण का मामला परिजनों ने युवक पर लगाया बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here