MP Niwari News: सड़क पर दबंगई! कार सवार युवक ने ई-रिक्शा चालक से की मारपीट, हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा चालक, वीडियो वायरल

MP Niwari News: :देवेश गुप्ता\ निवाड़ी। मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में बीच सड़क पर मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक कार सवार युवक ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है। घटना शहर के बायपास रोड की बताई जा रही है।

टक्कर के बाद हुआ विवाद

MP Niwari News: जानकारी के अनुसार, कार और ई-रिक्शा के बीच कथित रूप से टक्कर हो गई थी। कार सवार युवक का आरोप है कि हादसे में उसकी कार का शीशा टूट गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद इतना बढ़ गया कि कार सवार युवक ने सड़क पर ही ई-रिक्शा चालक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

Bhopal Food Safety Action: अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा छापा, अमानक बेकरी फैक्ट्री सील

हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा चालक

MP Niwari News: वायरल वीडियो में ई-रिक्शा चालक हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आ रहा है। इसके बावजूद कार सवार युवक कथित तौर पर उसके साथ मारपीट करता दिखाई देता है। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

MP Niwari News: घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग सड़क पर कानून हाथ में लेने की घटना को लेकर विभिन्न प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Gwalior News: धान खरीदी के नाम पर 1.53 करोड़ की कथित ठगी, हरियाणा के चार कारोबारियों पर FIR दर्ज

पुलिस कर रही मामले की जांच

MP Niwari News: फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इस मामले में किसी पक्ष की ओर से पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है या नहीं। यदि शिकायत मिलती है या पुलिस स्वतः संज्ञान लेती है, तो वायरल वीडियो और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories