Monday, August 17, 2026
Home Madhya Pradesh Khandwa Khandwa Minor Death: खंडवा में नाबालिग की संदिग्ध मौत पर बवाल आदिवासी...

Khandwa Minor Death: खंडवा में नाबालिग की संदिग्ध मौत पर बवाल आदिवासी संगठन का प्रदर्शन, कलेक्टर-एसपी से निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग

Khandwa Minor Death: खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के खालवा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बालक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मृतक के परिजनों के साथ सर्व आदिवासी समाज संगठन ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (SP) को ज्ञापन सौंपकर मामले की उच्च स्तरीय, निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।संगठन का कहना है कि घटना कई सवाल खड़े करती है और पूरे मामले की पारदर्शी जांच कर सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए।

13 जून की रात घर से बुलाकर ले जाने का आरोप

Khandwa Minor Death: ज्ञापन के अनुसार, जूनापानी गांव निवासी नाबालिग जितेंद्र पाटील को 13 जून 2026 की रात करीब 10 बजे कुछ लोग घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे।परिजनों का आरोप है कि इसके बाद जितेंद्र घर वापस नहीं लौटा। अगले दिन 14 जून की सुबह करीब 7 बजे परिवार और रिश्तेदारों को खंडवा जिला अस्पताल (सिविल अस्पताल) से उसके निधन की सूचना मिली।इस घटनाक्रम के बाद परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए गंभीर सवाल उठाए हैं।

READ MORE: Jitu Patwari Warrant: PCC चीफ जीतू पटवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कोर्ट की भिंड पुलिस को फटकार, बोला- ‘नेताजी हर जगह घूम रहे, बस आपको नहीं दिखते’

परिवार ने जताई बड़ी साजिश की आशंका

पीड़ित परिवार का कहना है कि नाबालिग की मौत सामान्य नहीं लगती। उनका आरोप है कि पूरे मामले की गहराई से जांच किए बिना वास्तविक कारण सामने नहीं आ सकते।परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए ताकि यदि किसी की संलिप्तता हो तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।

आदिवासी संगठन ने उठाई न्याय की मांग

Khandwa Minor Death: सर्व आदिवासी समाज संगठन, ग्रामवासियों और गांव के पंचों ने भी इस मामले को गंभीर बताते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है।ज्ञापन में कहा गया है कि जब तक मामले की पूरी सच्चाई सामने नहीं आती, तब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल सकेगा।संगठन ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में जांच कराने की मांग की है।

परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर

Khandwa Minor Death: ज्ञापन में बताया गया है कि मृतक के पिता कमल सिंह पाटील दिव्यांग हैं और भीख मांगकर किसी तरह परिवार का पालन-पोषण करते हैं।नाबालिग जितेंद्र ही परिवार का सबसे बड़ा सहारा था। उसकी मौत के बाद परिवार गहरे आर्थिक और मानसिक संकट में आ गया है।इसी को देखते हुए संगठन ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग की है।

READ MORE: Raisen Cyber Fraud: B.Tech छात्र से 15 लाख की साइबर ठगी Telegram पर Work From Home जॉब का झांसा, बैंक खातों में ट्रांसफर कराए लाखों रुपये

कलेक्टर और एसपी से की कार्रवाई की मांग

Khandwa Minor Death: आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाया जाए।फिलहाल प्रशासन की ओर से ज्ञापन प्राप्त कर मामले में नियमानुसार जांच का आश्वासन दिया गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here