Bijapur Breaking : 26 लाख के इनामी समेत 12 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 4 महिला माओवादी भी शामिल…

Parivesh
Bijapur Breaking : 26 लाख के इनामी समेत 12 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 4 महिला माओवादी भी शामिल...

बीजापुर। Bijapur Breaking : छत्तीसगढ़ से सटे तेलंगाना के कोठागुडेम में नक्सल मोर्चे पर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां 26 लाख के इनामी समेत कुल 12 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर करने वालों में चार महिला नक्सली, दो DVCM (डिवीजनल कमेटी सदस्य), चार ACM (एरिया कमेटी मेंबर), दो पार्टी सदस्य, दो मिलिशिया और दो RPC (रेवोल्यूशनरी पीपुल्स काउंसिल) सदस्य शामिल हैं।

Bijapur Breaking : इन सभी नक्सलियों ने कोठागुडेम पुलिस मुख्यालय में एसपी रोहित राज के सामने आत्मसमर्पण किया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, ये सभी नक्सली लंबे समय से बीजापुर, सुकमा और तेलंगाना के जंगलों में सक्रिय थे और कई हिंसक घटनाओं में शामिल रह चुके हैं।

तेलंगाना पुलिस की लगातार रणनीतिक कार्रवाई और पुनर्वास नीति के चलते अब तक राज्य में 294 नक्सलियों ने सरेंडर किया है, जो माओवादी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है। पुलिस का दावा है कि यह आत्मसमर्पण अभियान आगे भी जारी रहेगा और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थायी शांति की दिशा में एक मजबूत कदम है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *