Dantewada News : यातायात नियम तोड़ने पर सरपंच का चालान, 44 वाहन चालकों से वसूले गए 25,500 रुपये….

Parivesh
Dantewada News : यातायात नियम तोड़ने पर सरपंच का चालान

दंतेवाड़ा। Dantewada News : ग्राम पंचायत बाघमुंडी पनेड़ा के सरपंच इतवार राम वेको को हेलमेट न पहनने पर यातायात पुलिस ने चालान काटा। सरपंच ने गलती स्वीकारते हुए सहर्ष चालान भरकर नियम पालन का संदेश दिया।

Dantewada News : यह कार्रवाई सातधार तिराहे पर चलाए गए MCP चेकिंग अभियान के दौरान हुई, जहां यातायात प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद कुमार साहू के नेतृत्व में 44 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।

कार्रवाई में बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, अवैध LED लाइट, बिना रजिस्ट्रेशन और तीन सवारी जैसे मामलों पर चालान काटे गए। कुल 25,500 रुपये समन शुल्क वसूला गया।

यह अभियान पुलिस अधीक्षक गौरव राय (भा.पु.से.) व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर दुर्घटनाओं में कमी और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। रोज़ाना चेकिंग के साथ लोगों को हेलमेट, सीट बेल्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, और ट्रैफिक नियमों को लेकर समझाइश दी जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *