HomeChhattisgarhMP NEWS : जीतू पटवारी कंधे पर गेहूं की बोरी उठाकर पहुंचे...

MP NEWS : जीतू पटवारी कंधे पर गेहूं की बोरी उठाकर पहुंचे कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बंगले तक, समर्थन मूल्य और खाद संकट को लेकर किया प्रदर्शन

Date:

Related stories

MP NEWS : भोपाल : राजधानी भोपाल में आज अचानक राजनीतिक माहौल गर्म हो गया जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी किसानों के साथ कंधे पर गेहूं की बोरी रखकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बंगले की ओर निकल पड़े। किसानों की समस्याओं, खाद की कमी और भावांतर योजना की जगह सीधे समर्थन मूल्य देने की मांग को लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया गया।

MP NEWS : पटवारी के साथ बड़ी संख्या में किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। पुलिस ने रोकने की कोशिश की, लेकिन सभी शिवराज सिंह चौहान के बंगले तक पहुंच गए और वहां गेहूं की बोरियां फेंक कर विरोध जताया। स्थिति तनावपूर्ण हो गई, लेकिन बाद में शिवराज सिंह चौहान बाहर आए और किसानों के प्रतिनिधियों व जीतू पटवारी से मुलाकात की।

 

MP NEWS : कांग्रेस नेताओं का कहना है कि किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम नहीं मिल रहा है और सरकार को तत्काल एमएसपी लागू करनी चाहिए। उधर, पुलिस ने बंगले के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है ताकि स्थिति नियंत्रण में बनी रहे।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here