Chhattisgarh Liquor Scam: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला जांच में ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई: कारोबारी के ठिकानों पर छापा, अहम दस्तावेज जब्त

Sanjay Sahu
Chhattisgarh Liquor Scam

Chhattisgarh Liquor Scam: बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले की जांच में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने शहर के कान्हा विहार स्थित शराब कारोबारी अहिंदर के घर समेत उससे जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी कर घंटों तक दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की। इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं।

Chhattisgarh Liquor Scam: सुबह से शुरू हुई जांच, खंगाले गए कारोबार से जुड़े दस्तावेज

Chhattisgarh Liquor Scam: जानकारी के मुताबिक ACB-EOW की टीम सुबह ही कारोबारी के ठिकानों पर पहुंची और वित्तीय लेनदेन, आय-व्यय से जुड़े दस्तावेज, रजिस्टर तथा अन्य रिकॉर्ड की गहन पड़ताल की। अधिकारियों ने कारोबारी से पूछताछ भी की। कई घंटों तक चली इस कार्रवाई से इलाके में हलचल का माहौल रहा।

Chhattisgarh Liquor Scam: शराब घोटाले से जुड़े तार तलाश रही जांच एजेंसी

Chhattisgarh Liquor Scam: सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसियां जब्त दस्तावेजों के आधार पर कारोबारी के लेनदेन, व्यवसायिक गतिविधियों और संभावित संपर्कों की जांच कर रही हैं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले से इनका कोई संबंध है या नहीं।

Chhattisgarh Liquor Scam: इससे पहले जिले में आबकारी विभाग के एक अधिकारी के खिलाफ भी मामला दर्ज हो चुका है। ऐसे में ACB-EOW की यह कार्रवाई शराब घोटाले की जांच में एक अहम कड़ी मानी जा रही है।

Chhattisgarh Liquor Scam: अभी आधिकारिक बयान का इंतजार

Chhattisgarh Liquor Scam: हालांकि छापेमारी को लेकर ACB और EOW की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। जांच एजेंसियां जब्त किए गए दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड का विश्लेषण कर रही हैं। सूत्रों की मानें तो जांच आगे बढ़ने के साथ मामले में और भी अहम खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल ACB-EOW की टीम पूरे मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है और आने वाले दिनों में इस कार्रवाई से जुड़े नए तथ्य सामने आने की संभावना है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *