CG School Holiday: भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, छत्तीसगढ़ के दो जिलों में 29 अक्टूबर को स्कूल-आंगनबाड़ी बंद

Sanjay Sahu

CG School Holiday: मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका के बीच विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दो जिलों में 29 अक्टूबर, गुरुवार को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और बिलासपुर जिला प्रशासन ने एहतियातन यह फैसला लिया है। जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।

CG School Holiday: ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर लिया गया फैसला

प्रदेश में भारी वर्षा और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण विद्यार्थियों को होने वाली संभावित परेशानियों और जोखिम को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

प्राथमिक से हायर सेकेंडरी तक स्कूल बंद

आदेश के अनुसार, 29 अक्टूबर को दोनों जिलों में सभी शासकीय और अशासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियां बंद रहेंगी। इसके साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश रहेगा।

 

 

शिक्षक और आंगनबाड़ी कर्मचारी रहेंगे ड्यूटी पर

CG School Holiday: अवकाश विद्यार्थियों और बच्चों के लिए घोषित किया गया है। इस दौरान शिक्षक और आंगनबाड़ी कर्मचारी अपने निर्धारित दायित्वों के तहत ड्यूटी पर उपस्थित रहेंगे। मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने यह कदम एहतियात के तौर पर उठाया है, ताकि बारिश और तेज हवाओं के दौरान बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *