Friday, August 21, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Indore Murder Case: इंदौर में पुरानी दुश्मनी का खूनी अंत युवक पर...

Indore Murder Case: इंदौर में पुरानी दुश्मनी का खूनी अंत युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला, अस्पताल में तोड़ा दम, दो आरोपी फरार

Indore Murder Case: इंदौर। शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। भागीरथपुरा एमआर-4 इलाके में देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद में 26 वर्षीय युवक विशाल उर्फ नानू वर्मा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई, जबकि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

पुराने विवाद ने लिया हिंसक रूप

Indore Murder Case: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक विशाल उर्फ नानू वर्मा और आरोपी हिमांशु के बीच लंबे समय से विवाद और आपसी रंजिश चली आ रही थी। बताया जा रहा है कि देर रात दोनों पक्षों का आमना-सामना हुआ, जहां पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया।

Indore Murder Case: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने के बाद आरोपी हिमांशु ने अपने साथी अमन के साथ मिलकर विशाल पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से विशाल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

READ MORE: MP News: मुरैना में बारूद से पत्थर तोड़ने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, ब्लास्ट से घरों में पड़ीं दरारें

एमवाय अस्पताल में मौत, परिवार में मातम

Indore Murder Case: घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल विशाल को तुरंत उपचार के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसकी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Indore Murder Case: युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजन अस्पताल पहुंचे और आरोपीयों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

हत्या के बाद आरोपी फरार, पुलिस की दबिश जारी

Indore Murder Case: वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही बाणगंगा थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की।

Indore Murder Case: पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालना शुरू कर दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

एसीपी ने कही यह बात

Indore Murder Case: मामले की जानकारी देते हुए एसीपी रुबीना मेजबानी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण पुरानी रंजिश सामने आया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इलाके में तनाव, पुलिस अलर्ट

Indore Murder Case: घटना के बाद भागीरथपुरा और आसपास के क्षेत्रों में तनाव का माहौल बन गया। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था, लेकिन इस बार विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक की जान चली गई।

बढ़ते अपराधों पर उठे सवाल

Indore Murder Case: शहर में लगातार सामने आ रही चाकूबाजी और हत्या की घटनाओं ने कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि छोटी-छोटी रंजिशें अब सीधे जानलेवा हमलों में बदल रही हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बन रहा है।

READ MORE: MP News : डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर को तगड़ा झटका, मुरैना कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

Indore Murder Case: फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। घटना ने एक बार फिर शहर में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here