Kanker Breaking : छोटेबेठिया मुठभेड़ में दो ढेर, ऑपरेशन जारी……

0
148
Kanker Breaking : छोटेबेठिया मुठभेड़ में दो ढेर, ऑपरेशन जारी......
Kanker Breaking : छोटेबेठिया मुठभेड़ में दो ढेर, ऑपरेशन जारी......

कांकेर। Kanker Breaking : बस्तर में नक्सलवाद के सफाए के लिए चलाए जा रहे सुरक्षा बलों के सघन ऑपरेशनों के बीच आज फिर कांकेर जिले के छोटेबेठिया इलाके से मुठभेड़ की खबर सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है, हालांकि पुलिस की टीम अभी ऑपरेशन मोड में है और आधिकारिक पुष्टि जवानों के लौटने के बाद ही की जाएगी।

Kanker Breaking : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलिसेला ने बताया कि छोटेबेठिया के घने जंगलों में सुरक्षाबलों की टुकड़ी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जवानों से संपर्क होने पर विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

गौरतलब है कि हाल ही में सुकमा से लगे आंध्रप्रदेश के मारडेपल्ली जंगल में भी बड़ी मुठभेड़ हुई थी, जिसमें दो खतरनाक नक्सली कमांडर मारे गए थे, जिनमें एक चलपति की पत्नी वीआरएल चैतन्य उर्फ अरुणा भी शामिल थी।

लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से यह साफ है कि बस्तर को नक्सल आतंक से मुक्त कराने की दिशा में सुरक्षा बलों की रणनीति अब और आक्रामक होती जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here