Box Office Report 2026: 2025 का रिकॉर्ड तोड़ने की राह पर भारतीय सिनेमा, अकेले फिल्म ने कमाए 1277 करोड़ रुपये

0
84

मुंबई/रायपुर: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए साल 2026 एक बेहद शानदार और ऐतिहासिक बिजनेस लेकर आया है। ऑरमैक्स मीडिया की ताजा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी 2026 से मई 2026 तक के शुरुआती पांच महीनों में ही भारतीय सिनेमा ने ग्रॉस 5,373 करोड़ रुपये का धमाकेदार कलेक्शन कर लिया है। यदि इसकी तुलना पिछले साल (2025) की समान अवधि से की जाए, तो इस बार कमाई में 12% का जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है। साल 2025 में जनवरी से मई के बीच कुल 4,804 करोड़ रुपये का बिजनेस हुआ था। 2026 की इस छप्परफाड़ कमाई का सबसे बड़ा श्रेय मार्च में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ को जाता है।Dhurandhar 2 Trailer Decoded: रणवीर के हिंसक अवतार से यलीना के बंदूक उठाने तक, 'धुरंधर 2' के ट्रेलर में दिखी ये पीक डिटेलिंग - Dhurandhar 2 trailer decoded Jaskirat Singh Rangi ...

‘धुरंधर 2’ और ‘बॉर्डर 2’ ने थिएटर्स में फूकी जान

इस साल की शानदार शुरुआत जनवरी में सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ से हुई, जिसने अकेले 378 करोड़ रुपये बटोरकर बॉक्स ऑफिस पर आंधी ला दी थी। जनवरी का कुल कलेक्शन 1,324 करोड़ रुपये रहा। फरवरी का महीना थोड़ा ठंडा (427 करोड़ रुपये) रहने के बाद मार्च में ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस को सुनामी में बदल दिया। इस फिल्म ने अकेले ही 1,277 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक ग्रॉस कलेक्शन किया, जिसकी बदौलत मार्च महीने का कुल कारोबार 1,686 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। महंगे टिकटों के बावजूद दर्शकों ने थिएटर्स में भारी हुजूम उमड़ाया।Border 2 Review: बारिश भी नहीं ठंडी कर सकी 'बार्डर 2' की आग, सनी देओल के साथ वरुण-दिलजीत ने मचाया गदर! - border 2 box office collection moradabad sunny deol varun dhawan

अप्रैल और मई में हॉरर और रीजनल सिनेमा का जलवा

अप्रैल महीने में कुल 798 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ, जिसमें अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ (190 करोड़ रुपये) सबसे आगे रही। मई महीने में एक बार फिर ग्राफ ऊपर चढ़ा और कुल 1,138 करोड़ रुपये का बिजनेस हुआ। इस महीने तमिल फिल्म ‘करुप्पु’ ने 229 करोड़ रुपये और मलयालम फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने 133 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की, जबकि मराठी सिनेमा ने भी 172 करोड़ रुपये का सराहनीय योगदान दिया।Bhooth Bangla Box Office Collection Day 25 Akshay Kumar Horror Comedy Film Worldwide Collection - Entertainment News: Amar Ujala - Bhooth Bangla:हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' ने 250 करोड़ का आंकड़ा किया

बजट के सारे रिकॉर्ड तोड़ेंगी आने वाली फिल्में

सिनेमा विशेषज्ञों का मानना है कि शुरुआती पांच महीनों में ही साल 2025 के कुल लाइफटाइम रिकॉर्ड (13,395 करोड़ रुपये) का 40.11% हिस्सा हासिल हो चुका है। अभी तो असली धमाका होना बाकी है क्योंकि साल की सबसे बड़ी और मोस्ट अवेटेड फिल्में रिलीज की कतार में हैं। इनमें रणबीर कपूर की 4,000 करोड़ रुपये के अभूतपूर्व बजट में बन रही ‘रामायणम्: पार्ट 1’ शामिल है। इसके अलावा, 24 दिसंबर को शाहरुख खान की ‘किंग’ (दीपिका पादुकोण और सुहाना खान के साथ) रिलीज होगी। अगस्त में सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’, साउथ से यश की 700 करोड़ बजटीय ‘टॉक्सिक’ और थलापति विजय की 500 करोड़ की ‘जननायकन’ भी इसी साल इतिहास रचने को तैयार हैं।Karuppu Full Movie In Tamil 2026 | Suriya | Trisha Krishnan | Yogi Babu | RJ Balaji | Review & Facts - YouTube

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here