Bhopal Missing Child: भोपाल लापता बच्चा मामले ने राजधानी में चिंता बढ़ा दी है। भोपाल के बाजपेयी नगर इलाके से 6 साल का मासूम अंश मैना रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया। बच्चे के अचानक गायब होने के बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली तो पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस के अनुसार भोपाल लापता बच्चा अंश अपने परिवार के साथ बाजपेयी नगर की एक रिहायशी बिल्डिंग में रहता है। उसकी मां गंभीर बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती हैं। घटना के दिन अंश घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था, तभी वह अचानक नजरों से ओझल हो गया।
परिजनों की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज
भोपाल लापता बच्चा मामले में कोहेफिजा थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और बच्चे की तलाश के लिए अलग-अलग टीमों को लगाया गया है।
Read more: जंगल सफारी के शौकीनों के लिए जरूरी खबर!1 जुलाई से बंद होंगे MP के 10 नेशनल पार्क, जानें कब मिलेगी दोबारा एंट्री
रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड समेत कई जगह सर्चिंग
पुलिस ने भोपाल लापता बच्चा की तलाश में पूरी रात सर्च ऑपरेशन चलाया। भोपाल रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, गांधी नगर, लालघाटी और आसपास के कई संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन अब तक बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल सका है।
9 थाना क्षेत्रों की पुलिस तलाश में जुटी
मामले की गंभीरता को देखते हुए जोन-3 के नौ थानों की पुलिस को खोजबीन में लगाया गया है। भोपाल लापता बच्चा की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही बच्चे से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है।









