Jitin Prasada Jabalpur Visit: केंद्रीय मंत्री जतिन प्रसाद ने किया देश के सबसे लंबे अर्बन केबल स्टेड फ्लाईओवर का निरीक्षण, बोले- विकसित भारत की दिशा में बड़ा कदम

0
66

Jitin Prasada Jabalpur Visit: जबलपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री जतिन प्रसाद रविवार को मध्य प्रदेश के जबलपुर पहुंचे, जहां उन्होंने मदन महल से दमोह नाका तक निर्मित देश के सबसे लंबे अर्बन केबल स्टेड फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। करीब 7 किलोमीटर लंबे इस अत्याधुनिक फ्लाईओवर का जायजा लेते हुए उन्होंने इसके निर्माण कार्य, तकनीकी विशेषताओं और यातायात प्रबंधन की दृष्टि से इसकी उपयोगिता की सराहना की।

Jitin Prasada Jabalpur Visit: निरीक्षण के दौरान उनके साथ मध्य प्रदेश के लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री राकेश सिंह, जबलपुर सांसद आशीष दुबे, जनप्रतिनिधि तथा प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री ने फ्लाईओवर के विभिन्न हिस्सों का बारीकी से अवलोकन किया और अधिकारियों से परियोजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

READ MORE: MP Minister Statement: राहुल गांधी पर बरसे पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह, बोले- दुनिया में भारत को अपमानित करने का कोई मौका नहीं छोड़ते

आधुनिक भारत की तस्वीर पेश करता है फ्लाईओवर

Jitin Prasada Jabalpur Visit: पत्रकारों से चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री जतिन प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब इस तरह की अत्याधुनिक परियोजनाएं केवल विदेशों में देखने को मिलती थीं, लेकिन आज भारत में विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से विकसित हो रहा है।

Jitin Prasada Jabalpur Visit: उन्होंने अपने विदेश प्रवास का उल्लेख करते हुए कहा,
“ऐसा आधुनिक बुनियादी ढांचा पहले अमेरिका जैसे विकसित देशों में देखने को मिलता था, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच और दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण यह तस्वीर भारत के शहरों में भी दिखाई दे रही है। जबलपुर इसका उत्कृष्ट उदाहरण है।

विकसित भारत के लक्ष्य को मिलेगी गति

Jitin Prasada Jabalpur Visit: केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देशभर में सड़क, पुल और एक्सप्रेस-वे जैसी परियोजनाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है, जिससे न केवल यातायात सुगम होगा बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे विकास कार्य ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Jitin Prasada Jabalpur Visit: उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में युवाओं के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं और मजबूत आधारभूत संरचना भविष्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ साबित होगी।

READ MORE: MP STF Drug Bust: नशीले कफ सिरप रैकेट का बड़ा खुलासा STF ने 5 और आरोपियों को दबोचा, कुरकुरे के पैकेटों के नीचे छिपाकर होती थी सप्लाई

जबलपुर को मिलेगी बड़ी सौगात

Jitin Prasada Jabalpur Visit: यह फ्लाईओवर शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल मदन महल और दमोह नाका के बीच यातायात का दबाव कम करने में अहम भूमिका निभाएगा। इसके शुरू होने से हजारों वाहन चालकों को जाम की समस्या से राहत मिलने के साथ-साथ यात्रा का समय भी कम होगा।

Jitin Prasada Jabalpur Visit: केंद्रीय मंत्री के दौरे को जबलपुर के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों ने भी इस परियोजना को शहर के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

Jitin Prasada Jabalpur Visit: देश के सबसे लंबे अर्बन केबल स्टेड फ्लाईओवर के रूप में पहचान बना चुका यह सेतु अब जबलपुर की नई पहचान बनने की ओर अग्रसर है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here