Rewa Lawyer Viral Video: रीवा में प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान हंगामा, वकील को कॉलर पकड़कर थाने ले जाने का वीडियो वायरल

Anuj Nirala

Rewa Lawyer Viral Video: रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान एक अधिवक्ता के साथ पुलिस की कथित अभद्रता का मामला सामने आया है। समान थाना क्षेत्र में आदिवासी भूमि से जुड़े एक मामले में प्रशासनिक टीम कार्रवाई करने पहुंची थी, तभी मौके पर विवाद की स्थिति बन गई। इस दौरान अधिवक्ता नीरज वर्मा और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी बहस हो गई, जिसके बाद पुलिस उन्हें कॉलर पकड़कर थाने ले गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Rewa Lawyer Viral Video: वायरल वीडियो में तीन पुलिसकर्मी अधिवक्ता नीरज वर्मा को सड़क पर कॉलर पकड़कर खींचते हुए और धक्का-मुक्की करते हुए ले जाते दिखाई दे रहे हैं। घटना दो दिन पुरानी बताई जा रही है, लेकिन इसका वीडियो सामने आने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया है।

READ MORE: इंदौर में महिला एवं बाल विकास विभाग के डिप्टी डायरेक्टर के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, अब तक10.82 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

Rewa Lawyer Viral Video: जानकारी के अनुसार, समान थाना क्षेत्र में आदिवासी की जमीन से जुड़े एक प्रकरण में प्रशासनिक टीम कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई करने पहुंची थी। इसी दौरान अधिवक्ता नीरज वर्मा मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का विरोध करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विरोध के चलते मौके पर तनावपूर्ण स्थिति निर्मित हो गई।

Rewa Lawyer Viral Video: वहीं, पुलिस का कहना है कि प्रशासनिक टीम न्यायालय के निर्देशों के तहत अपनी कार्रवाई कर रही थी और अधिवक्ता शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उन्हें कई बार समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन जब वे नहीं माने तो कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उन्हें वहां से हटाकर थाने ले जाया गया।

Rewa Lawyer Viral Video: घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। अधिवक्ता संगठनों में भी इस घटना को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। वहीं, मामले को लेकर पुलिस प्रशासन का पक्ष सामने आने के बाद अब पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग उठने लगी है।

READ MORE: MP News: भोपाल पटाखा मार्केट में भीषण आग! धमाकों से दहला इलाका, पेट्रोल पंप के पास टला बड़ा हादसा

Rewa Lawyer Viral Video: फिलहाल, रीवा में अधिवक्ता के साथ कथित दुर्व्यवहार का यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। यदि मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज होती है, तो आगे की कार्रवाई की जा सकती है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *