MP Shivpuri : मकान पर गिरी रहस्यमयी वस्तु, घर तबाह महिला घायल….

शिवपुरी।MP Shivpuri :  शिवपुरी जिले के पिछोर तहसील मुख्यालय स्थित ठाकुर बाबा कॉलोनी में आज एक रहस्यमयी घटना से हड़कंप मच गया। मनोज सागर के मकान पर अचानक आसमान से एक भारी वस्तु गिरने से जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे घर में मौजूद महिला घायल हो गई। घटना के वक्त घर में कुल चार लोग मौजूद थे।

विस्फोट इतना जबरदस्त था कि मकान के दो कमरे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। कॉलोनी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मलबे की जांच शुरू की। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गिरी हुई वस्तु क्या थी, लेकिन प्रारंभिक जांच में इसे किसी भारी धातु या संदिग्ध वस्तु से जोड़कर देखा जा रहा है।

फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है और पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है। स्थानीय लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आसपास के इलाके की निगरानी बढ़ा दी गई है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories