Sehore News: पुलिस को बड़ी सफलता, 65 लाख का चोरी गया डंपर बरामद – दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

0
132
Sehore News
Sehore News

Sehore News: सीहोर | ब्रहम सिंह मेवाड़ा-थाना कोतवाली पुलिस ने डंपर चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए करीब 65 लाख रुपये मूल्य का डंपर बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है।

Sehore News: फरियादी राजकुमार जायसवाल ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका डंपर उसके पेट्रोल पंप पर खड़ा था, जिसे रात के समय कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने तत्काल टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ₹10,000 के इनाम की घोषणा की।

Sehore News: तकनीकी साक्ष्य और साइबर सेल की मदद से पुलिस ने डंपर का पीछा करते हुए उसे राजस्थान के टोंक जिले के देवली तक ट्रेस किया। संदेह के आधार पर पुलिस ने आरोपी राधेश्याम कहार को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने खुलासा किया कि उसने अपने साथी जैद खान (निवासी पुनहाना, हरियाणा) के साथ मिलकर डंपर की चोरी की थी। चोरी के बाद डंपर को सूरज गुर्जर (निवासी राजमहल) को बेचा गया।

Sehore News: आरोपी की निशानदेही पर सूरज गुर्जर के पास से डंपर बरामद कर लिया गया। पुलिस ने राधेश्याम और जैद खान को गिरफ्तार कर सीहोर लाकर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में एक अन्य आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
इस कार्रवाई में सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत, थाना प्रभारी रविंद्र यादव सहित पूरी पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here