Raigarh Cricket Betting Bust: ऑपरेशन अंकुश के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, IPL फाइनल पर ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Raigarh Cricket Betting Bust: गौरी शंकर गुप्ता\ रायगढ़। जिले में ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर थाना और खरसिया पुलिस की संयुक्त टीम ने आईपीएल फाइनल मुकाबले पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 31 लाख 99 हजार 700 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और एक नोट गिनने की मशीन जब्त की है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

Raigarh Cricket Betting Bust: पुलिस को सूचना मिली थी कि खरसिया के गंज बाजार क्षेत्र में आईपीएल फाइनल मैच पर बड़े पैमाने पर ऑनलाइन सट्टा खिलाया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Shashi Mohan Singh के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया।

Raigarh Cricket Betting Bust: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी खरसिया के मार्गदर्शन में साइबर थाना एवं खरसिया चौकी की संयुक्त टीम ने एक साथ कई स्थानों पर दबिश दी।

READ MORE: Raigarh Court Murder Verdict: ईंट के पैसों के विवाद में हुई हत्या, 5 साल बाद अदालत का बड़ा फैसला; आरोपी को उम्रकैद

दो सटोरिए गिरफ्तार, तीन अन्य आरोपी

Raigarh Cricket Betting Bust: छापेमारी के दौरान पुलिस ने गगन अग्रवाल और शुभम अग्रवाल उर्फ कालू को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालन की बात स्वीकार की। जांच में सामने आया कि वे अन्य साथियों के साथ मिलकर संगठित रूप से सट्टा सिंडिकेट चला रहे थे।

Raigarh Cricket Betting Bust: आरोपियों ने पुलिस को बताया कि इस नेटवर्क में रिकेश राय, अर्जुन राठौर और साहिल अग्रवाल भी शामिल हैं। पुलिस ने इन तीनों को भी मामले में आरोपी बनाया है। इनमें से कुछ आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है।

31.99 लाख रुपये नकद बरामद

Raigarh Cricket Betting Bust: गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम गोपाल राइस मिल कॉलोनी स्थित एक मकान पहुंची। पुलिस को देखकर एक आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन वहां से दो बैग और नोट गिनने की मशीन बरामद हुई।

Raigarh Cricket Betting Bust:  बैगों की तलाशी लेने पर 500, 200, 100 और 50 रुपये के नोटों में कुल 31 लाख 99 हजार 700 रुपये नकद मिले। पुलिस के अनुसार इतनी बड़ी नकद राशि के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक जानकारी प्रस्तुत नहीं की जा सकी।

मोबाइल से मिले ऑनलाइन सट्टे के सबूत

Raigarh Cricket Betting Bust: पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक वनप्लस और एक सैमसंग मोबाइल फोन जब्त किया है। प्रारंभिक जांच में इन मोबाइलों से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी से जुड़े डिजिटल साक्ष्य और आईडी मिलने की जानकारी सामने आई है। साइबर विशेषज्ञ अब जब्त उपकरणों की विस्तृत जांच कर रहे हैं।

संगठित अपराध की धाराओं में केस दर्ज

Raigarh Cricket Betting Bust: जांच में सामने आया कि आरोपी एक संगठित गिरोह बनाकर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी का नेटवर्क चला रहे थे। इसके आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Raigarh Cricket Betting Bust: पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

READ MORE: Chhattisgarh Police Farewell: आरक्षक से एएसआई तक का गौरवपूर्ण सफर: रायगढ़ पुलिस लाइन में देव प्रसाद चौहान को दी गई भावभीनी विदाई

पहले भी कार्रवाई झेल चुका है आरोपी

Raigarh Cricket Betting Bust: पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी गगन अग्रवाल का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। इसी वर्ष मार्च महीने में भी ऑनलाइन सट्टे से जुड़े एक मामले में उसके खिलाफ कार्रवाई की गई थी।

SSP का सख्त संदेश

Raigarh Cricket Betting Bust: रायगढ़ एसएसपी Shashi Mohan Singh ने कहा कि जिले में ऑनलाइन सट्टेबाजी और अवैध जुआ कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सट्टे के कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सभी आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Administrative Reshuffle: राज्य सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; EOW और ACB में 10 वरिष्ठ पुलिस अफसरों की नई तैनाती

Administrative Reshuffle: रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (General...

Surajpur Monsoon Mishap: विश्रामपुर में FCI गोदाम की दीवार ढही; 7 मकान क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बची कई जानें

Surajpur Monsoon Mishap: विश्रामपुर, सूरजपुर। मध्य भारत और छत्तीसगढ़ के...

Related Articles

Popular Categories