HomeChhattisgarhRaigarhRaigarh Police Action: अभियान संवेदना के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, युवती...

Raigarh Police Action: अभियान संवेदना के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

Date:

Related stories

Raigarh Police Action: गौरी शंकर गुप्ता\ रायगढ़। महिलाओं से जुड़े अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत घरघोड़ा पुलिस ने युवती से छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Raigarh Police Action: पुलिस के अनुसार, 23 वर्षीय पीड़िता ने 22 जून 2026 को थाना घरघोड़ा में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि घटना के समय वह घर में अकेली थी। आरोप है कि सुबह करीब 11:30 बजे रंजीत कुर्रे नामक युवक जबरन उसके घर में घुस आया और उसके साथ अभद्र व्यवहार करने लगा।

READ MORE: CG News: मातृत्व अवकाश पर HC का बड़ा फैसला! अब संविदा कर्मचारियों को भी मिलेगा लाभ

विरोध करने पर मारपीट और धमकी का आरोप

Raigarh Police Action: पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने की कोशिश की। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।

Raigarh Police Action: मामले की गंभीरता को देखते हुए घरघोड़ा थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा

Raigarh Police Action: विवेचना के दौरान पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी रंजीत कुर्रे पिता सागर कुर्रे (27 वर्ष), निवासी घरघोड़ा के घर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया।

Raigarh Police Action: पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना स्वीकार किए जाने के बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार किया। आरोपी को 24 जून 2026 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

महिला अपराधों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी: SSP

Raigarh Police Action: रायगढ़ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा से जुड़े मामलों में पुलिस पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ कार्रवाई कर रही है।

Raigarh Police Action: उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ छेड़छाड़, हिंसा और अभद्र व्यवहार करने वालों के खिलाफ तत्काल और सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। “अभियान संवेदना” के तहत महिला अपराधों में त्वरित कार्रवाई पुलिस की प्राथमिकता है।

READ MORE: CG Police News: रायपुर ग्रामीण को मिला पहला रक्षित निरीक्षक, वैभव मिश्रा संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी

Raigarh Police Action: इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र सिदार, महिला प्रधान आरक्षक उषारानी तिर्की और आरक्षक यशवंत यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here