Bhopal Farmers Protest: पूर्वी रिंग रोड और रेलवे परियोजना के विरोध में किसानों का धरना, मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन तेज

Sanjay Sahu
Bhopal Farmers Protest

Bhopal Farmers Protest:भोपाल: पूर्वी रिंग रोड और मनमाड़ रेलवे लाइन परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के बाहर गंजी कंपाउंड में धरना शुरू कर दिया। किसान मुआवजे और भूमि अधिग्रहण से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

Bhopal Farmers Protest:प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। धरने पर पहुंचे किसान अपने साथ खाना बनाने का सामान भी लेकर आए हैं, जिससे उनके लंबे समय तक आंदोलन जारी रखने के संकेत मिल रहे हैं।

Bhopal Farmers Protest:किसानों का कहना है कि उनकी जमीन पूर्वी रिंग रोड और मनमाड़ रेलवे लाइन परियोजनाओं के लिए अधिग्रहित की जा रही है, लेकिन उन्हें उचित मुआवजा और संतोषजनक समाधान नहीं मिला है। इसी वजह से वे परियोजनाओं का विरोध कर रहे हैं।

 

Bhopal Farmers Protest:प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। मौके पर प्रशासन की नजर बनी हुई है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *