Madhya Pradesh 5 big news: मध्यप्रदेश की 5 बड़ी खबरें : सीएम डॉ. मोहन यादव कई अहम बैठकों में होंगे शामिल, मुख्यमंत्री की चीफ जीतू पटवारी पर टिप्पणी, प्रमोशन में आरक्षण जल्द

Sanjay Sahu
Bhopal Crime:

Madhya Pradesh 5 big news: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंत्रालय में करेंगे विभागीय समीक्षा, कई अहम बैठकों में होंगे शामिल

Madhya Pradesh 5 big news: भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सोमवार, 1 जून 2026 का कार्यक्रम तय हो गया है। मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे लोकभवन पहुंचेंगे और इसके बाद 11:25 बजे मंत्रालय जाएंगे।

मंत्रालय में सुबह 11:30 बजे वे महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे मध्य प्रदेश यात्री परिवहन एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के संचालक मंडल की तीसरी बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 1:30 बजे मुख्यमंत्री विभिन्न लोगों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद उनका निवास लौटने का कार्यक्रम निर्धारित है।

Madhya Pradesh 5 big news: सीएम मोहन यादव की टिप्पणी पर सियासत तेज, कांग्रेस का विरोध; बीजेपी ने किया पलटवार

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पीसीसी चीफ जीतू पटवारी को लेकर की गई टिप्पणी पर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस तेज हो गई है।

कांग्रेस की ओर से जीतू पटवारी, कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कई नेताओं ने मुख्यमंत्री के बयान का विरोध किया है। जीतू पटवारी ने इसे किसान पुत्र का अपमान बताया है।

वहीं बीजेपी भी इस मुद्दे पर सक्रिय हो गई है। बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि राजनीतिक मर्यादाओं को लांघना जीतू पटवारी की पहचान बन गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनके राजनीतिक स्तर पर टिप्पणी की है, लेकिन कांग्रेस इसे अनावश्यक विवाद बना रही है।
दोनों दलों के बीच बयानबाजी के बाद यह मुद्दा राजनीतिक चर्चा का केंद्र बन गया है।

एम्स भोपाल में बनेगा प्रदेश का पहला स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

भोपाल: मध्य प्रदेश को जल्द ही पहला अत्याधुनिक स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर मिलने जा रहा है। यह केंद्र अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल में स्थापित किया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों को एक ही स्थान पर विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

इस सेंटर में खिलाड़ियों को खेल संबंधी चोटों के इलाज के साथ फिजियोथेरेपी, पोषण परामर्श और स्पोर्ट्स साइकोलॉजी जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। इससे खिलाड़ियों को बेहतर और समग्र उपचार मिल सकेगा।

एम्स भोपाल और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) भोपाल के बीच हुए एमओयू के तहत यह पहल की जा रही है। सेंटर शुरू होने के बाद खिलाड़ियों को उपचार के लिए दिल्ली या अन्य बड़े शहरों में रेफर करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इससे प्रदेश के खिलाड़ियों को स्थानीय स्तर पर ही आधुनिक और विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिलेगा।

Madhya Pradesh 5 big news: मप्र में प्रमोशन में आरक्षण पर जल्द आ सकता है फैसला, 10 साल का इंतजार खत्म होने की उम्मीद

भोपाल: मध्य प्रदेश में प्रमोशन में आरक्षण (Reservation in Promotion) से जुड़े लंबे समय से लंबित मामले पर जल्द फैसला आ सकता है। जबलपुर हाई कोर्ट अगले सप्ताह पदोन्नति नियम-2025 को लेकर अपना निर्णय सुना सकता है।

मामले की सुनवाई पूरी हो चुकी है और मुख्य न्यायाधीश Sanjeev Sachdeva की अध्यक्षता वाली पीठ ने 17 फरवरी को फैसला सुरक्षित रख लिया था। नियमानुसार सुरक्षित रखे गए निर्णय को 90 दिनों के भीतर सुनाया जाना होता है।

इस मामले को लेकर सरकारी कर्मचारियों के बीच लंबे समय से उत्सुकता बनी हुई है, क्योंकि प्रमोशन में आरक्षण का मुद्दा पिछले करीब 10 वर्षों से विवाद और कानूनी प्रक्रिया में उलझा हुआ है।

उधर, हाई कोर्ट के पूर्व निर्देशों के बाद उच्च पदों का प्रभार देने की व्यवस्था फिर से शुरू की गई है। अब सभी की नजरें अदालत के अंतिम फैसले पर टिकी हैं, जिससे प्रदेश की पदोन्नति व्यवस्था पर बड़ा असर पड़ सकता है।

Madhya Pradesh 5 big news: 15 लाख के इनामी डकैत को विधायक ने बताया ‘सच्चा दोस्त’, बयान से मचा सियासी बवाल

Madhya Pradesh 5 big news: शिवपुरी: पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। अहिल्याबाई होलकर जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कुख्यात डकैत रहे रामबाबू गड़रिया को अपना “सच्चा दोस्त” बताया।

कार्यक्रम के दौरान मंच पर अहिल्याबाई होलकर की तस्वीर के साथ रामबाबू गड़रिया की तस्वीर भी रखी गई थी, जिस पर विधायक ने माल्यार्पण किया। अपने संबोधन में प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि वे रामबाबू गड़रिया से जेल में भी मिले थे और जंगल में भी। उन्होंने गड़रिया को सामंतवाद से पीड़ित व्यक्ति बताया और उसकी याद में कई बातें साझा कीं।

गौरतलब है कि रामबाबू गड़रिया पर हत्या, लूट, डकैती और अपहरण समेत 100 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। उस पर 15 लाख रुपये का इनाम भी घोषित था। विधायक के इस बयान और मंच से किए गए सम्मान को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *