Gwalior Crime : ग्वालियर में चोरों के हौसले बुलंद, शटर के नीचे गड्ढा खोदकर जनरल स्टोर से डेढ़ लाख का सामान पार

Sanjay Sahu
Gwalior Crime

Gwalior Crime : ग्वालियर /भूपेन्द्र भदौरिया : ग्वालियर मे चोरो के हौसले बुलंद है. चोरों ने बीती रात हजीरा थाना इलाके के यादव धर्मकांटे के समीप स्थित एक किराना और जनरल स्टोर क़ो निशाना बनाया. चोर दुकान मे ताला तोड़कर घुसा और नकदी और मोबाईल के अलावा राज श्री गुटका की अनेक लड़ी और मंहगी वाली सिगरेट के भी कई पैकेट अपने साथ ले गया. इसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें चोर कार्टून मे भरकर सामान लेकर जाते दिख रहा है. घटना बीती देर रात की है.सर्दी बढ़ने के साथ ही शहर में चोरी की वारदातें भी बढ़ना शुरू हो गई है और पुलिस शातिर चोरों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है.

 

Gwalior Crime : पुलिस को चुनौती देते हुए बीती रात चोरों ने एक जनरल स्टोर की दुकान के शटर के नीचे की गड्ढा बनाकर दुकान में घुस के करीब डेढ़ लाख रुपए का माल पर कर दिया. घटना ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र के यादव धर्म कांटा स्थित कृष्णा जनरल स्टोर की है. चोरी की वारदात को अंजाम देने आए शातिर चोर का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.

 

Gwalior Crime : दुकान संचालक दिनेश कुमार राठौर ने बताया अभी रात 11:00 बजे के करीब अपनी दुकान बंद करके घर चले गए थे सुबह उन्हें सूचना मिली की दुकान से चोरी की वारदात हुई है. चोर दुकान में रखे गले की पूरी नगदी एक मोबाइल फोन और अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं. चोर का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है उसमें वह राजश्री,सिगरेट के पैकेट और अन्य सामान को बोरी में भरकर ले जाता हुआ दिख रहा है दुकानदार ने पुलिस को मामले की सूचना दी है जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *