Friday, May 29, 2026
38.1 C
Raipur

Ratlam Collectorate Protest: रतलाम कलेक्ट्रेट में जमीन विवाद से परेशान युवक ने खुद पर डाला ज्वलनशील पदार्थ, मची अफरा-तफरी

Ratlam Collectorate Protest: रतलाम। कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार दोपहर उस समय भारी अफरा-तफरी और सनसनी फैल गई, जब जमीन संबंधी मामले में सुनवाई न होने से नाराज एक युवक ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ (पेट्रोल) छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और कलेक्ट्रेट स्टाफ की मुस्तैदी व सतर्कता से समय रहते युवक को दबोच लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। गौरतलब है कि कलेक्ट्रेट में बीते मंगलवार को भी एक किसान द्वारा खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालने की घटना सामने आई थी, जिसके बाद शुक्रवार को यह दूसरी बड़ी वारदात हुई है।

कलेक्टर के सामने उठाया कदम

घटना शुक्रवार दोपहर की है, जब जिला कलेक्टर मिशा सिंह अपने कार्यालय से बाहर निकल रही थीं। इसी दौरान नामली निवासी रमेश कुमावत ने अचानक अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेल लिया। यह देख मौके पर मौजूद स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत पकड़ा और काबू में किया। घटना के बाद कलेक्टर मिशा सिंह वापस अपने चैंबर में लौटीं और उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए युवक को अंदर बुलवाकर उसकी पूरी समस्या सुनी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने तत्काल रतलाम ग्रामीण एसडीएम विवेक सोनकर और तहसीलदार आशीष उपाध्याय को तलब कर पूरे मामले के रिकॉर्ड पेश करने के निर्देश दिए। सूचना मिलते ही स्टेशन रोड थाना पुलिस से उप निरीक्षक मुकेश सस्तीया बल सहित मौके पर पहुंचे और युवक को ग्रामीण एसडीएम कार्यालय ले गए, जहां उसके बयान दर्ज किए गए।

छह साल से भटकने का आरोप, प्रशासन का अलग दावा

पीड़ित रमेश कुमावत का आरोप है कि वह पिछले छह वर्षों से अपनी जमीन के मालिकाना हक के लिए अलग-अलग सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा है, लेकिन उसे न्याय नहीं मिल रहा है। रमेश के अनुसार, उसकी कुछ भूमि को पहले शासकीय घोषित कर दिया गया और करीब ढाई बीघा जमीन बिजली कंपनी के लिए अधिग्रहित कर ली गई। अब वह इस जमीन को अपने नाम दर्ज कराने की मांग कर रहा है। दूसरी ओर, प्रशासनिक अधिकारियों का दावा बिल्कुल अलग है। राजस्व विभाग के अनुसार, युवक अपनी पूरी वैध जमीन पहले ही बेच चुका है और अब अतिरिक्त भूमि को अपने नाम कराने के लिए दबाव बना रहा है।

आवेदक रमेश कुमावत का जमीन संबंधी प्रकरण वर्तमान में एसडीएम न्यायालय में विचाराधीन है और यह पूर्णतः सिविल प्रकृति का मामला है। शुक्रवार को भी इस केस में सुनवाई तय थी। विवादित भूमि का कुछ हिस्सा ईसी (बिजली कंपनी) और कुछ निजी लोगों के नाम दर्ज है, जबकि शेष बची जमीन शासकीय है। आवेदक चाहता है कि यह पूरी जमीन और निजी लोगों के नाम दर्ज भूमि के रिकॉर्ड को शून्य घोषित कर उसके नाम ट्रांसफर कर दिया जाए। फिलहाल राजस्व अभिलेखों की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है।

— विवेक सोनकर, एसडीएम (ग्रामीण), रतलाम

Share The News

Latest YouTube Videos

CCPL 2026: नया रायपुर में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, मैच में एक्ट्रेस मोनी रॉय करेंगी परफॉर्म

CCPL 2026: नया रायपुर में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, मैच में एक्ट्रेस मोनी रॉय करेंगी परफॉर्म

Karnataka CM Resignation: सिद्धारमैया ने CM पद से क्यों दिया इस्तीफा, जाते-जाते कर दिया ‘खेला’..

Karnataka CM Resignation: सिद्धारमैया ने CM पद से क्यों दिया इस्तीफा, जाते-जाते कर दिया ‘खेला’..

Akaltara Health Department: अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?”  डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल..

Akaltara Health Department: अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?” डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी,  40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी, 40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Latest YouTube Shorts

Raipur: राजधानी में बेखौफ बदमाश  युवक पर डंडे से हमला

Raipur: राजधानी में बेखौफ बदमाश युवक पर डंडे से हमला

CG News: “छत्तीसगढ़ में शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी”

CG News: “छत्तीसगढ़ में शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी”

CG News: थाने की बैरक में शराब पार्टी, दो प्रधान आरक्षक सस्पेंड

CG News: थाने की बैरक में शराब पार्टी, दो प्रधान आरक्षक सस्पेंड

CG News: BJP विधायक पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप

CG News: BJP विधायक पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

Bilaspur: 5000 में नहीं छोड़ूंगा” VIDEO वायरल, हेड कांस्टेबल सस्पेंड..

Bilaspur: 5000 में नहीं छोड़ूंगा” VIDEO वायरल, हेड कांस्टेबल सस्पेंड..

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories