Raipur Crime: ठगी का नया तरीका, मोटा मुनाफा दिलाने का दिया था झांसा, 12 लाख रुपए का लगाया चूना

Raipur Crime: रायपुर : रायपुर में शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 12 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने निको कंपनी में काम करने वाले एक सुपरवाइजर को निवेश के नाम पर अपने जाल में फंसा लिया। जब पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने फोन बंद कर दिया। मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Raipur Crime: धरसीवां पुलिस के मुताबिक, पीड़ित राजेंद्र पांडेय निको कंपनी में सुपरवाइजर हैं। उन्होंने बताया कि 26 फरवरी से अप्रैल 2026 के बीच उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को शेयर मार्केट एक्सपर्ट बताते हुए कम समय में ज्यादा मुनाफा कमाने का दावा किया। आरोपी ने कहा कि उनकी कंपनी शेयर ट्रेडिंग और ऑनलाइन निवेश के जरिए बड़ा रिटर्न दिलाती है।

Raipur Crime: शुरुआत में आरोपियों ने छोटे निवेश पर मुनाफा दिखाकर राजेंद्र का भरोसा जीत लिया। इसके बाद अलग-अलग किश्तों में उनसे करीब 12 लाख रुपए विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए गए। ठग लगातार ज्यादा प्रॉफिट का लालच देकर निवेश बढ़ाने का दबाव बनाते रहे।

Raipur Crime: जब राजेंद्र ने अपने पैसे वापस निकालने की बात कही तो आरोपियों ने बहाने बनाने शुरू कर दिए। कुछ दिनों बाद उनके मोबाइल नंबर बंद हो गए और सभी संपर्क टूट गए।

Raipur Crime: ठगी का एहसास होने पर राजेंद्र पांडेय ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जांच शुरू कर दी है। साइबर पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किस गिरोह से जुड़े हैं।

Raipur Crime: पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल Media या फोन कॉल के जरिए मिलने वाले निवेश ऑफर पर बिना जांच भरोसा न करें और किसी भी अनजान व्यक्ति को पैसे ट्रांसफर करने से पहले पूरी जानकारी जरूर हासिल करें।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Chhattisgarh Rail Transformation: पीएम मोदी ने किया चांपा, बालोद और सरोना अमृत भारत स्टेशनों का वर्चुअल लोकार्पण

Chhattisgarh Rail Transformation: रायपुर। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों और क्षेत्रीय...

Bilaspur Tifra Waterlogging: तिफरा में सड़क बनी वाटरपार्क, मस्तूरी हाईवे डूबा; कुटिघाट नदी के उफान से मंदिर परिसर जलमग्न

Bilaspur Tifra Waterlogging: बिलासपुर/जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ में मानसून ने अपना रौद्र...

Related Articles

Popular Categories