Sunday, August 23, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal Twisha Sharma Death Case: ट्वीशा शर्मा मौत मामला भोपाल AIIMS में आज...

Twisha Sharma Death Case: ट्वीशा शर्मा मौत मामला भोपाल AIIMS में आज होगा दूसरा पोस्टमार्टम, सच सामने आने की उम्मीद में परिवार

Twisha Sharma Death Case:भोपाल। चर्चित ट्वीशा शर्मा मौत मामले में आज एक महत्वपूर्ण और निर्णायक कदम उठाया जा रहा है। अदालत के आदेश के बाद भोपाल AIIMS में ट्वीशा शर्मा का दोबारा पोस्टमार्टम (Second Autopsy) किया जा रहा है। इसके लिए दिल्ली AIIMS की चार सदस्यीय विशेषज्ञ मेडिकल टीम अत्याधुनिक उपकरणों के साथ भोपाल पहुंच चुकी है। मामले को लेकर परिवार को दूसरे पोस्टमार्टम से कई अहम तथ्यों के सामने आने की उम्मीद है।

Twisha Sharma Death Case:जानकारी के अनुसार, पोस्टमार्टम प्रक्रिया शुरू होने से पहले मृतका के परिजन सबसे पहले शव की औपचारिक पहचान करेंगे। इसके बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों की मौजूदगी में दोबारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। परिवार का कहना है कि पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई सवाल अनुत्तरित रह गए थे और उन्हें विश्वास है कि दूसरी मेडिकल जांच से वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

READ MORE: MP Crime News: लवकुशनगर में दिनदहाड़े खूनी वारदात न्यायालय के पास 23 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या, पैसों के विवाद की आशंका

12 मई को हुई थी संदिग्ध मौत

Twisha Sharma Death Case:ट्वीशा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का संभावित कारण फांसी बताया गया था, लेकिन परिजनों ने इस निष्कर्ष पर गंभीर सवाल उठाए थे। उनका आरोप था कि मामले के कई पहलुओं की निष्पक्ष जांच नहीं हुई और कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों को नजरअंदाज किया गया।

Twisha Sharma Death Case:इसी को लेकर परिवार ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोबारा पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया था।

दूसरे पोस्टमार्टम से परिवार को बड़ी उम्मीद

Twisha Sharma Death Case:मृतका के परिजनों का कहना है कि दूसरी मेडिकल जांच से कई ऐसे तथ्य सामने आ सकते हैं, जिन पर अब तक स्पष्टता नहीं थी। परिवार का दावा है कि जो बातें अब तक सामने नहीं आई हैं, वे इस जांच के बाद उजागर हो सकती हैं।

Twisha Sharma Death Case:परिजनों के अनुसार, दूसरे पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही वे अंतिम संस्कार को लेकर निर्णय लेंगे। यही वजह है कि मौत के 12 दिन बाद भी शव का अंतिम संस्कार नहीं किया गया है।

AIIMS भोपाल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

Twisha Sharma Death Case:दूसरे पोस्टमार्टम को लेकर AIIMS भोपाल में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। अस्पताल की मॉर्च्युरी के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा कारणों से बैरिकेडिंग की गई है और बड़ी संख्या में AIIMS के सुरक्षा कर्मियों को भी तैनात किया गया है।

READ MORE: Indore Water Crisis: पानी संकट पर फूटा जनाक्रोश सड़क पर उतरे कांग्रेस पार्षद, अधिकारियों के पैरों में गिरकर मांगा पानी

Twisha Sharma Death Case:प्रशासन का कहना है कि पूरी प्रक्रिया को निर्धारित नियमों और न्यायालय के निर्देशों के अनुसार पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाएगा। पोस्टमार्टम के दौरान केवल अधिकृत अधिकारियों और मेडिकल टीम को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

दिल्ली AIIMS की विशेषज्ञ टीम करेगी जांच

Twisha Sharma Death Case:सूत्रों के मुताबिक दिल्ली AIIMS से आई चार सदस्यीय विशेषज्ञ टीम आधुनिक फोरेंसिक तकनीकों और उपकरणों की सहायता से जांच करेगी। मेडिकल विशेषज्ञों का उद्देश्य मौत के कारणों को लेकर वैज्ञानिक और निष्पक्ष निष्कर्ष तक पहुंचना है।

Twisha Sharma Death Case:अब पूरे मामले में सभी की निगाहें दूसरे पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं, क्योंकि इससे मौत के कारणों को लेकर चल रही अटकलों और विवादों पर स्पष्टता आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here