Tuesday, May 19, 2026
35.1 C
Raipur

Palak Rajak Case: इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर पलक रजक की मौत ने खड़े किए कई सवाल, सोशल मीडिया पोस्ट से झलक रहा था दर्द

Palak Rajak Case: ग्वालियर। ग्वालियर की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ‘इंस्टाग्राम क्वीन’ के नाम से मशहूर 21 वर्षीय पलक रजक की संदिग्ध मौत ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। शुरुआती तौर पर मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है, लेकिन परिजन इसे हत्या बता रहे हैं। इस बीच पलक के सोशल मीडिया अकाउंट से ऐसे कई पोस्ट और वीडियो सामने आए हैं, जो उसके मानसिक तनाव, अकेलेपन और कथित प्रताड़ना की ओर इशारा कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर मुस्कान, असल जिंदगी में दर्द

Palak Rajak Case:मुरार थाना क्षेत्र के सुरैयापुरा की रहने वाली पलक रजक सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थीं। उनकी रील्स को लाखों लोग देखते थे, लेकिन मौत के बाद उनके इंस्टाग्राम अकाउंट की जांच में कई ऐसे संकेत मिले हैं, जिनसे पता चलता है कि वह लंबे समय से मानसिक तनाव से गुजर रही थीं।

Palak Rajak Case:मौत से दो दिन पहले पोस्ट की गई एक रील में पलक ने *Panic Attack, Anxiety, Sleepless Nights, Continuous Crying और Depression जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। जांच एजेंसियां अब इन पोस्टों को उनकी मानसिक स्थिति और पारिवारिक परिस्थितियों से जोड़कर देख रही हैं।

READ MORE: Godse Jayanti Gwalior: ग्वालियर में नाथूराम गोडसे जयंती मनाने पर फिर छिड़ा विवाद, प्रतिमा स्थापित करने की मांग

पहली मैरिज एनिवर्सरी पर किया था दर्द भरा पोस्ट

Palak Rajak Case:पलक ने अपनी शादी की पहली सालगिरह पर 24 अप्रैल 2026 की रात इंस्टाग्राम पर एक रील साझा की थी। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा था कि जिंदगी में गलत फैसलों के रास्तों पर वह खुद आगे बढ़ती चली गईं। इस पोस्ट को अब उनके निजी जीवन में चल रही परेशानियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

मौत से पहले पिता को किया था आखिरी फोन

Palak Rajak Case:परिजनों के मुताबिक, 12 मई की शाम पलक ने अपने पिता को फोन कर बताया था कि ससुराल में कोई उनसे बात नहीं करता और वह कई दिनों से खाना भी नहीं खा पाई हैं। उन्होंने कथित तौर पर यह भी कहा कि उनसे कार और सोने की चेन की मांग की जा रही है तथा उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है।

Palak Rajak Case:परिवार का दावा है कि पलक ने फोन पर अपनी जान को खतरा बताया था। इसके करीब 20 मिनट बाद उनके पति अमित का फोन आया, जिसमें पलक के फांसी लगाने की सूचना दी गई। जब परिजन पहुंचे, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

दहेज प्रताड़ना का आरोप

Palak Rajak Case:पलक की शादी अप्रैल 2025 में अमित रजक से हुई थी, जो एयरफोर्स में आउटसोर्स कर्मचारी बताए जाते हैं। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष कार की मांग को लेकर उन्हें प्रताड़ित करता था। परिवार का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या का मामला है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Palak Rajak Case:मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल में डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला फांसी से मौत का प्रतीत होता है, लेकिन अंतिम निष्कर्ष पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही निकाला जाएगा।

READ MORE: Rewa news: विकलांग बेटी को गोद में लेकर जनसुनवाई पहुंचा पिता, कलेक्टर ने दिखाई संवेदनशीलता

Palak Rajak Case:जांच टीम पलक की सोशल मीडिया गतिविधियों, मोबाइल कॉल रिकॉर्ड, चैट और परिजनों के बयानों की भी पड़ताल कर रही है। पुलिस ने कहा है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

सोशल मीडिया की चमक के पीछे छिपा दर्द

Palak Rajak Case:पलक रजक की मौत ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि सोशल मीडिया पर दिखने वाली खुशहाल जिंदगी हमेशा वास्तविकता नहीं होती। लाखों लोगों को मुस्कुराने वाली एक युवा इन्फ्लुएंसर के जीवन में आखिर ऐसा क्या चल रहा था, जिसने उसे इस मुकाम तक पहुंचा दिया—इसका जवाब अब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Latest YouTube Shorts

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories