MP Gwalior Crime: ग्वालियर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग से परेशान पीएचडी छात्रा ने की आत्महत्याग्वालियर में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने युवती को प्यार और शादी का भरोसा देकर उसका शोषण किया। लगातार धमकियों और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
MP Gwalior Crime:बताया जा रहा है कि पीड़िता दतिया जिले की रहने वाली थी और पीएचडी की पढ़ाई कर रही थी। आरोपी योगेश रावत दतिया जिले के पचोखरा गांव का निवासी है। दोनों की पहचान आरोपी की बहन के जरिए हुई थी। इसके बाद आरोपी ने युवती से नजदीकियां बढ़ाईं और शादी का वादा किया।
MP Gwalior Crime:पीड़िता के मुताबिक, आरोपी उसे ग्वालियर के फूलबाग स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। युवती के बेहोश होने पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बना लिए। बाद में इन्हीं फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी लगातार उसे ब्लैकमेल करता रहा।
MP Gwalior Crime:आरोप है कि 15 मार्च 2026 को आरोपी ने एक बार फिर शादी का भरोसा देकर युवती को होटल बुलाया और उसके साथ जबरदस्ती की। जब पीड़िता ने शादी की बात कही तो आरोपी ने इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।
MP Gwalior Crime:मानसिक तनाव से परेशान होकर युवती मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंची और पूरे मामले की शिकायत की। शाम को पड़ाव थाने में एफआईआर दर्ज की गई। शिकायत दर्ज कराने के बाद युवती अपने गांव लौट गई, जहां उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
READ MORE: M.P News : PM मोदी की अपील का दिखा असर! बस में सफर करते नजर आए बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह
MP Gwalior Crime:पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें युवती ने आरोपी योगेश रावत और उसकी बहनों पर उसे बदनाम करने, धमकाने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। युवती ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।
MP Gwalior Crime:फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।









