Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh Gariaband News : पेट्रोल-डीजल पर नई लिमिट: गरियाबंद में बाइक को 300,...

Gariaband News : पेट्रोल-डीजल पर नई लिमिट: गरियाबंद में बाइक को 300, कार को 1000 रुपए तक ही मिलेगा फ्यूल

0
87
Gariaband News
Gariaband News

Gariaband News : गरियाबंद : छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल को लेकर बढ़ती भीड़ और पैनिक खरीदारी के बीच गरियाबंद कलेक्टर ने नया आदेश जारी किया है। अब जिले में दोपहिया वाहनों को अधिकतम 300 रुपए और चारपहिया वाहनों को 1000 रुपए तक ही पेट्रोल दिया जाएगा। प्रशासन ने साफ कहा है कि यह फैसला ईंधन की अनावश्यक जमाखोरी रोकने और सभी लोगों तक बराबर सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।

Gariaband News : आदेश के मुताबिक पेट्रोल-डीजल को ड्रम, जरीकेन और बोतलों में बेचने पर भी रोक लगा दी गई है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। हालांकि एम्बुलेंस और जरूरी सेवा वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर ईंधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Gariaband News : जिला खाद्य अधिकारी अरविंद दुबे ने कहा कि प्रदेश में सप्लाई पूरी तरह बंद नहीं हुई है, लेकिन लोग जरूरत से ज्यादा पेट्रोल भरवा रहे हैं। सामान्य तौर पर तीन दिन में होने वाली खपत एक दिन में हो रही है, जिससे कुछ जगहों पर अस्थायी दबाव बना है।

Gariaband News : वहीं खाद्य सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। राज्य में फिलहाल पेट्रोल का 45,474 किलोलीटर और डीजल का 84,654 किलोलीटर भंडार उपलब्ध है। प्रशासन लगातार ऑयल कंपनियों के साथ समन्वय कर सप्लाई व्यवस्था सामान्य बनाए रखने में जुटा हुआ है।

Gariaband News : रायपुर और बिलासपुर के कुछ पेट्रोल पंप अस्थायी रूप से ड्राई आउट हुए हैं, लेकिन वहां भी जल्द सप्लाई पहुंचाने का दावा किया गया है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और जरूरत से ज्यादा ईंधन स्टोर नहीं करने की अपील की है।

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here