Saturday, August 15, 2026
Home Crime इंदौर के सराफा इलाके में देर रात बदमाशों का आतंक, CCTV में...

इंदौर के सराफा इलाके में देर रात बदमाशों का आतंक, CCTV में कैद हुई वारदात

0
82

mp news:sarafa theft case:इंदौर शहर के सराफा थाना क्षेत्र में देर रात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। धान गली इलाके में पहुंचे तीन से ज्यादा आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने के साथ कई दुकानों के ताले तोड़ने की कोशिश की। पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, बदमाश देर रात धान गली पहुंचे और यहां से गैस भट्टी समेत अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने आसपास की दुकानों को भी निशाना बनाने की कोशिश की।

इसी दौरान इलाके के रहवासियों की नजर बदमाशों पर पड़ गई। लोगों ने शोर मचाया तो आरोपी बौखला गए और भागने के दौरान गली में खड़ी कई दोपहिया गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। रहवासियों ने अपने मोबाइल से घटना के वीडियो रिकॉर्ड किए और पुलिस को सौंप दिए। वहीं सीसीटीवी फुटेज में भी आरोपी साफ नजर आ रहे हैं।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here