Bijapur Naxal Operation : बीजापुर: नक्सलियों के डंप से 65.52 लाख कैश और भारी मात्रा में हथियार बरामद; सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता

Bijapur Naxal Operation : बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के लॉजिस्टिक और वित्तीय तंत्र को ध्वस्त करते हुए एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। बीजापुर पुलिस, डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने नक्सलियों के गुप्त ठिकानों और डंपों से 65 लाख 52 हजार रुपये नकद और 32 आधुनिक हथियार बरामद किए हैं।

सघन तलाशी अभियान और बंकरों का खुलासा पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि पिछले एक माह से जिले के अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में चलाए जा रहे सघन सर्चिंग और एरिया डोमिनेशन अभियान के दौरान इन ठिकानों का पता चला। ग्रामीणों से मिली सूचना और मजबूत इंटेलिजेंस के आधार पर की गई इस कार्रवाई में नक्सलियों द्वारा जंगलों में छिपाकर बनाए गए बंकरों का भी पर्दाफाश हुआ है।

हथियारों और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के डंप से एलएमजी, एसएलआर और कार्बाइन जैसे घातक हथियार जब्त किए हैं। बरामद सामग्री में शामिल हैं:

  • हथियार: 1 एलएमजी, 4 एसएलआर, 1 कार्बाइन, 5 .303 रायफल, 7 बीजीएल लॉन्चर और 1 पिस्टल सहित कुल 32 हथियार।

  • गोला-बारूद: AK-47, SLR और .303 रायफल के सैकड़ों जिंदा कारतूस, बीजीएल सेल और एलएमजी बैरल।

  • विस्फोटक: लगभग 140 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट और यूरिया बरामद किया गया, जिसे सुरक्षा मानकों के तहत मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

नक्सली तंत्र को भारी क्षति एसपी डॉ. यादव के अनुसार, इस जब्ती से नक्सलियों की आईईडी निर्माण क्षमता और हथियारों की आपूर्ति प्रणाली को गंभीर चोट पहुंची है। आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024 से अब तक बीजापुर क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने 234 माओवादियों को ढेर किया है और 1192 को गिरफ्तार किया गया है। अब तक कुल 20 करोड़ 8 लाख 52 हजार रुपये की संपत्ति (7.28 करोड़ कैश और 12.80 करोड़ का सोना) बरामद की जा चुकी है। प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत साझा करें ताकि क्षेत्र को पूर्णतः नक्सलमुक्त बनाया जा सके।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories