Durg Police Success : दुर्ग: सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा; मुख्य आरोपी सहित सात गिरफ्तार, जेवरात बरामद

Durg Police Success : भिलाई/दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने जामुल थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में हुई बड़ी चोरियों का खुलासा करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने इस मामले में आदतन अपराधी अर्जुन सिंह उर्फ गोरखा सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के पास से करीब 5 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और घरेलू सामान बरामद किए गए हैं。

विवाह और सूनेपन का उठाया फायदा पुलिस के अनुसार, हाउसिंग बोर्ड निवासी सिम्मी अहिरवार और देव सिंह थापा ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सिम्मी के घर से 13 अप्रैल की रात अलमारी तोड़कर नगदी और चांदी के सामान पार किए गए थे, वहीं देव सिंह थापा जब अपने परिवार के साथ एक विवाह कार्यक्रम में गए थे, तब चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर जेवरात और कीमती सामान चोरी कर लिया था।

CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से मिली सफलता एसीसीयू (ACCU) और जामुल थाना की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घेराबंदी कर मुख्य आरोपी अर्जुन सिंह उर्फ गोरखा को पकड़ा। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया।

गिरफ्तार आरोपी और बरामदगी

  • गिरफ्तार आरोपी: अर्जुन सिंह उर्फ गोरखा, सोनू सरदार उर्फ पुच्ची, तोप सिंह बंजारे, शेख रशीद, हेमा जांगड़े, रूबी कौर और एक नाबालिग।

  • बरामद सामान: सोने का हार, अंगूठी, लॉकेट, कान की बाली, चांदी के पायल, कड़ा, बिछिया, चेन और सिक्के। इसके अलावा एक एलसीडी टीवी, 2 मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त एक्टिवा और घर तोड़ने के औजार भी जब्त किए गए हैं।

  • कुल मशरूका: जब्त सामानों की कुल कीमत लगभग 05 लाख रुपये आंकी गई है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories