hamar-hospital-expiry-medicine-row: हमर अस्पताल में ‘जहरीली लापरवाही’ का आरोप! एक्सपायरी दवाइयों पर कांग्रेस का हंगामा

hamar-hospital-expiry-medicine-row: रायपुर के गुढ़ियारी स्थित हमर अस्पताल में एक्सपायरी और कम अवधि वाली दवाइयों की सप्लाई को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय ने अस्पताल और CGMSC वेयरहाउस का निरीक्षण कर दावा किया कि वहां बड़ी मात्रा में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। मामले को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार और दवा सप्लाई एजेंसियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विकास उपाध्याय का कहना है कि सरकारी अस्पतालों में एक्सपायरी और निकट एक्सपायरी डेट वाली दवाइयां पहुंचाई जा रही हैं, जिससे मरीजों की जान खतरे में पड़ सकती है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि पूरे प्रदेश में जांच कराई जाए तो ऐसे कई मामले सामने आ सकते हैं।

hamar-hospital-expiry-medicine-row: कांग्रेस नेता ने दावा किया कि जिन दवाइयों पर सवाल उठ रहे हैं, उनमें नवजात शिशुओं और बच्चों को दी जाने वाली दवाइयां भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कम अवधि या एक्सपायरी दवाओं का इस्तेमाल बच्चों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।

उपाध्याय ने आरोप लगाया कि इससे पहले भी CGMSC के जरिए सप्लाई की गई कैल्शियम दवाइयों, मेडिकल किट, दस्ताने, सिरिंज और सर्जिकल सामग्री की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें सामने आ चुकी हैं।

hamar-hospital-expiry-medicine-row: कांग्रेस ने दवा कंपनियों और एजेंसियों को फायदा पहुंचाने के लिए टेंडर प्रक्रिया में मिलीभगत का आरोप भी लगाया। विकास उपाध्याय ने दावा किया कि कुछ कंपनियों में भाजपा नेताओं और उनके परिजनों की भूमिका होने के कारण कार्रवाई नहीं की जा रही। हालांकि इस मामले में सरकार या CGMSC की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

कांग्रेस ने संबंधित अधिकारियों और कंपनियों के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग की है। साथ ही राजधानी सहित पूरे प्रदेश के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में दवाइयों की गुणवत्ता जांच कराने की मांग भी उठाई है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories