Monday, September 28, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS: बिलासपुर में नहर से मिला दो दिन से लापता वृद्ध...

CG NEWS: बिलासपुर में नहर से मिला दो दिन से लापता वृद्ध का शव, हत्या या आत्महत्या की जांच शुरू

CG NEWS: बिलासपुर : Bilaspur के रतनपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां खूंटाघाट की छोटी नहर में एक वृद्ध का शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई है।

सुबह नहर में तैरता मिला शव

CG NEWS: मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने सांधीपारा वार्ड क्रमांक 7 के पास नहर में एक शव को तैरते हुए देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

READ MORE: CG NEWS: कोरबा में खाद्य सैंपल फेल, ADM कोर्ट का बड़ा फैसला: दुकानदारों पर 10 हजार से 1 लाख तक जुर्माना

दो दिनों से लापता था मृतक

CG NEWS:मृतक की पहचान कनक कुमार राज (65) के रूप में हुई है, जो सांधीपारा क्षेत्र का निवासी था। परिजनों के अनुसार वह रविवार से घर से लापता था, जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी। मंगलवार सुबह उसका शव नहर में मिलने से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

CG NEWS:फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस हत्या, आत्महत्या और दुर्घटना—तीनों पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

READ MORE: Raipur Crime : फेरीवाले बनकर कर रहे थे गांजा तस्करी, रायपुर रेंज पुलिस ने 13 तस्करों को दबोचा, कपड़ों के ढेर में छिपा रखा था गांजा, 1.98 करोड़ का माल जब्त

CG NEWS: पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों पर स्थिति स्पष्ट होने की संभावना जताई जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here