HomeMadhya PradeshRewa Medical Store Raid : रीवा: विद्या भूषण मेडिकल स्टोर पर ड्रग...

Rewa Medical Store Raid : रीवा: विद्या भूषण मेडिकल स्टोर पर ड्रग विभाग का छापा, नशे की दवाएं बेचने पर दुकान सील

Date:

Related stories

Rewa Medical Store Raid : रीवा। शहर के हृदय स्थल अस्पताल चौराहे पर स्थित ‘विद्या भूषण मेडिकल हॉल’ पर पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया है। लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद सोमवार को प्रशासन ने यहाँ छापेमारी की, जहाँ नियमों को ताक पर रखकर नशे के रूप में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की धड़ल्ले से बिक्री की जा रही थी।

प्रिस्क्रिप्शन के बिना बिक रही थी ट्रामाडोल अमहिया थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि इस मेडिकल स्टोर पर जीवन रक्षक दवाओं की आड़ में प्रतिबंधित दवाएं बेची जा रही हैं। जांच के दौरान ड्रग विभाग की टीम ने पाया कि यहाँ ‘ट्रामाडोल’ (Tramadol) जैसी दवाएं, जो केवल डॉक्टर के पर्चे (प्रिस्क्रिप्शन) पर ही दी जा सकती हैं, बिना किसी जांच के हर किसी को बेची जा रही थीं। छापेमारी के वक्त स्टोर में कोई अनिवार्य फार्मासिस्ट भी मौजूद नहीं था, जो नियमों का गंभीर उल्लंघन है।

दुकान सील, NDPS एक्ट के तहत केस की तैयारी ड्रग विभाग ने ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के विभिन्न प्रावधानों के उल्लंघन के चलते दुकान को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है। अमहिया पुलिस अब इस मामले में दुकानदार के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि नशीली दवाओं के इस अवैध नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जाएगा।

दवा बाजार में हड़कंप शहर के मुख्य चौराहे पर हुई इस अचानक छापेमारी से अन्य मेडिकल स्टोर संचालकों में भी हड़कंप मच गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई को नशे के कारोबार के खिलाफ एक बड़े प्रहार के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि दुकानदार के पास इन दवाओं का स्टॉक कहाँ से आ रहा था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here