CG Crime: धरमजयगढ़ में मोबाइल दुकान चोरी का पर्दाफाश, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Sanjay Sahu

CG Crime: गौरी शंकर गुप्ता \धरमजयगढ़ :धरमजयगढ़ पुलिस ने मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक महिला और दो विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की नगदी और मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।

CG Crime:जानकारी के मुताबिक, धरमजयगढ़ कॉलोनी निवासी शांतनु पाल ने 26 अप्रैल को थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने उनकी मोबाइल रिपेयरिंग दुकान का ताला तोड़कर नगदी रकम, ग्राहकों के रिपेयरिंग के लिए रखे मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिया है। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 1.50 लाख रुपए बताई गई थी।

READ MORE: CG Crime: पॉक्सो मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, “ऑपरेशन तलाश” में तमनार पुलिस की कार्रवाई

CG Crime:शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान रात्रि गश्त में दो संदिग्ध किशोर पुलिस के हत्थे चढ़े। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात में शामिल होना स्वीकार कर लिया।

CG Crime:पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों किशोरों ने कविता सिंह राजपूत के साथ मिलकर दुकान में चोरी की थी। पूछताछ में महिला ने भी अपराध स्वीकार कर लिया।

CG Crime:पुलिस ने आरोपिया महिला के कब्जे से 5 हजार रुपए नगद और एक जियो कीपैड मोबाइल बरामद किया। वहीं दोनों बालकों के पास से 2-2 हजार रुपए नगद और चोरी के मोबाइल जब्त किए गए हैं।

READ MORE: CG NEWS: अमृत सरोवर योजना में बड़ा खेल! संरक्षित तालाब से अवैध मुरम उत्खनन, लाखों के राजस्व नुकसान का आरोप

CG Crime:पूछताछ में आरोपियों ने दुकान के गल्ले से 32 हजार रुपए नगद और कई मोबाइल चोरी करना कबूल किया है। महिला आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जबकि दोनों विधि से संघर्षरत बालकों को किशोर न्याय बोर्ड रायगढ़ भेजा गया है।

CG Crime:इस कार्रवाई में शशि मोहन सिंह के निर्देशन और सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजेश जांगड़े सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *