indore-55kg-parcel-attack: इंदौर में सफाईकर्मी पर फेंका 55 किलो का पार्सल, CCTV से खुला ‘हंस चाल’ बस स्टाफ का खेल

Rahul Goshwami

indore-55kg-parcel-attack: इंदौर में सफाईकर्मी पर फेंका 55 किलो का पार्सल, CCTV से खुला ‘हंस चाल’ बस स्टाफ का खेल

indore-55kg-parcel-attack: इंदौर के मल्हारगंज इलाके में नगर निगम की महिला सफाईकर्मी पर 55 किलो वजनी पार्सल फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना में महिला कर्मचारी घायल हो गई, जिसके बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, मल्हारगंज थाना क्षेत्र के राज मोहल्ला इलाके में नगर निगम कर्मचारी सुनीता बाली सफाई कार्य कर रही थीं। इसी दौरान वहां खड़ी एक बस से अचानक करीब 55 किलो का भारी पार्सल नीचे फेंक दिया गया, जो महिला कर्मचारी को लग गया।

indore-55kg-parcel-attack: महिला का आरोप है कि उसने पहले ही बस स्टाफ से सफाई कार्य के दौरान बस हटाने और पार्सल नीचे नहीं फेंकने की बात कही थी, लेकिन इसके बावजूद लापरवाही बरती गई।

घटना के बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में बस के पीछे “हंस चाल” लिखा दिखाई दिया, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संजय, आकाश और तुषार नाम के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

indore-55kg-parcel-attack: मल्हारगंज पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *