Monday, May 11, 2026
36.1 C
Raipur

Gariaband News : सुशासन तिहार में मंत्री दयाल दास बघेल नाराज, मंच से SDO को लगाई फटकार

Gariaband News : गरियाबंद में आयोजित “सुशासन तिहार 2026” कार्यक्रम के दौरान उस वक्त असहज स्थिति बन गई, जब प्रदेश के मंत्री Dayal Das Baghel ने मंच से ही वन विभाग के SDO विकास चंद्राकर को फटकार लगा दी। मामला कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों के नाम लेने से जुड़ा था।

Gariaband News : दरअसल, फिंगेश्वर ब्लॉक के पोखरा में आयोजित समाधान शिविर में मंच संचालन के दौरान SDO विकास चंद्राकर ने सांसद Roop Kumari Choudhary का नाम लिए बिना सीधे विधायक Rohit Sahu का नाम ले लिया। इसे प्रोटोकॉल की चूक माना गया। मंत्री दयाल दास बघेल ने मंच से ही नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारी को फटकार लगाई। बाद में SDO ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांग ली।

Gariaband News : इसी कार्यक्रम में एक और मामला सामने आया, जिसने प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए। आयोजन स्थल पर 4 से 5 नाबालिग बच्चे आगंतुकों को नाश्ता और शरबत परोसते दिखाई दिए। बताया गया कि बच्चों को 150 से 200 रुपए मजदूरी पर काम पर रखा गया था। बच्चों के गले में “सुशासन तिहार” का बैच भी लगा हुआ था, जिससे यह साफ हुआ कि वे आयोजन व्यवस्था का हिस्सा थे।

Gariaband News : मीडिया की नजर पड़ने के बाद बच्चों को धीरे-धीरे कार्यक्रम स्थल से हटाया गया। मंत्री की मौजूदगी में नाबालिगों से काम कराए जाने को लेकर प्रशासन पर लापरवाही और संवेदनहीनता के आरोप लगे।

Gariaband News : मामले में मौजूद श्रम अधिकारी जयंती बंसल ने पहले इसे गलती माना, लेकिन बाद में कहा कि यदि बच्चे किसी कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े परिवारों के हैं तो काम करने में पूरी तरह गलती नहीं मानी जा सकती। हालांकि उन्होंने उम्र और परिस्थितियों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की बात कही।

Gariaband News : गौरतलब है कि सुशासन तिहार 2026 की शुरुआत 1 मई से हुई है और यह 10 जून तक चलेगा। इस अभियान के तहत प्रदेशभर में समाधान शिविर लगाकर जनता की समस्याओं का मौके पर निराकरण करने का दावा किया जा रहा है। अभियान में Vishnu Deo Sai से लेकर जिला प्रशासन तक सक्रिय रूप से शामिल है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Wedding Scam: लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़, शादी के नाम ऐसे देते थे वारदात को अंजाम..

Wedding Scam: लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़, शादी के नाम ऐसे देते थे वारदात को अंजाम..

PM Modi: फिर लगेगा लॉकडाउन? PM मोदी ने क्यों कहा- एक साल तक सोना न खरीदें, पेट्रोल-डीजल बचाएं..

PM Modi: फिर लगेगा लॉकडाउन? PM मोदी ने क्यों कहा- एक साल तक सोना न खरीदें, पेट्रोल-डीजल बचाएं..

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Latest YouTube Shorts

रायपुर में लक्ष्य ज्वेलर्स से 1 करोड़ की चोरी, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

रायपुर में लक्ष्य ज्वेलर्स से 1 करोड़ की चोरी, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

सिर्फ एक प्लेट गुपचुप… और 25 लोग पहुंच गए अस्पताल!

सिर्फ एक प्लेट गुपचुप… और 25 लोग पहुंच गए अस्पताल!

क्या देश में फिर लौट सकता है Work From Home..

क्या देश में फिर लौट सकता है Work From Home..

क्या अब एक साल तक सोना नहीं खरीदना चाहिए...

क्या अब एक साल तक सोना नहीं खरीदना चाहिए...

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज!

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज!

बिना ड्राइवर के खेत में दौड़ा ट्रैक्टर, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने शेयर किया वीडियो

बिना ड्राइवर के खेत में दौड़ा ट्रैक्टर, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने शेयर किया वीडियो

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

mauganj-samuhik-vivah-row: सामूहिक विवाह सम्मेलन बना विवाद का केंद्र, भोजन पैकेट में कीड़ा मिलने से मचा हड़कंप

mauganj-samuhik-vivah-row: मऊगंज जिले के नईगढ़ी में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक...

Related Articles

Popular Categories