Saturday, October 3, 2026
Home Madhya Pradesh kareli-mandi-soybean-price-hike: सोयाबीन बना किसानों का ‘सोना’, करेली मंडी में दाम पहुंचा 8000...

kareli-mandi-soybean-price-hike: सोयाबीन बना किसानों का ‘सोना’, करेली मंडी में दाम पहुंचा 8000 रुपए प्रति क्विंटल

kareli-mandi-soybean-price-hike: मध्यप्रदेश की करेली मंडी में इन दिनों सोयाबीन के दामों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। मंडी में 10 क्विंटल सोयाबीन ने 8000 रुपए प्रति क्विंटल का रिकॉर्ड भाव हासिल किया, जिसे कोचर ट्रेडर्स ने खरीदा।


मंडी में सामान्य गुणवत्ता वाले सोयाबीन के दाम 6700 से 7500 रुपए प्रति क्विंटल तक रहे, जबकि अच्छी क्वालिटी का सोयाबीन 8000 रुपए तक बिका। फिलहाल मंडी में करीब 200 क्विंटल सोयाबीन की प्रतिदिन आवक हो रही है।

kareli-mandi-soybean-price-hike: सरकार ने सोयाबीन का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 5328 रुपए तय किया है, लेकिन बाजार में मांग बढ़ने और उपलब्धता कम होने से किसानों को MSP से कहीं ज्यादा दाम मिल रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक अप्रैल महीने में सोयाबीन के भाव 4800 से 5700 रुपए प्रति क्विंटल के बीच थे, जबकि कुछ महीने पहले यह 4200 से 4800 रुपए तक बिक रहा था। अब बाजार में आई तेजी ने किसानों के चेहरे पर खुशी ला दी है।

kareli-mandi-soybean-price-hike: कोचर ट्रेडर्स के संचालक नीलेश कोचर ने बताया कि अच्छी क्वालिटी के सोयाबीन की मांग तेजी से बढ़ी है, जिसके चलते भाव लगातार ऊपर जा रहे हैं। वहीं किसान प्रतीक शर्मा का कहना है कि किसानों के पास अब ज्यादा स्टॉक नहीं बचा है, इसलिए बाजार में ऊंचे दाम मिल रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार भविष्य में किसानों को अतिरिक्त सहायता भी दे सकती है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here